फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   As soon as the post office Sawan Demand grew in Ganga

सावन शुरू होते ही डाकघर में बढ़ने लगी गंगाजल मांग

Fri, 22 Jul 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली
ब्यूरो, अमर उजाला बरेली Updated Fri, 22 Jul 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
सावन में कांवड़िये गंगाजल भरकर लाते हैं और इससे भगवान शिव का अभिषेक करते हैं। डाक विभाग ने बीते सप्ताह से सिविल लाइंस स्थित मुख्य डाकघर ही गंगा और गंगोत्री जल उपलब्ध कराना शुरू किया है। गंगोत्री जल की मांग ज्यादा होने से स्टाक ही खत्म हो गया है। प्रवर डाक अधीक्षक ने विभाग से सप्लाई देने का आग्रह किया है।
विज्ञापन

डाक विभाग ने बरेली समेत सभी प्रमुख स्थानों पर गंगोत्री और गंगाजल की बिक्री शुरू कराई थी। साथ ही ऑनलाइन घर बैठे जल मंगाने की सुविधा दी है। इस बीच 20 जुलाई से सावन शुरू हो गया इस कारण गंगाजल और गंगोत्री जल खरीदारों की तादाद बढ़ गई। श्रद्धालुओं ने गंगोत्री जल हाथों हाथ लिया इस कारण डाकघर में स्टाक खत्म हो गया। प्रवर डाक अधीक्षक रामेश्वर दयाल ने बताया कि गंगोत्री जल फिर से मंगाया जा रहा है। अभी गंगाजल पैकिंग सीमित तादाद में ही बचा है।
विज्ञापन

ये है डाकघर की बिक्री दर
गंगोत्री जल
200 एमएल 25 रुपये प्रति पैकिंग
500 एमएल 35 रुपये प्रति पैकिंग
गंगाजल
200 एमएल 15 रुपये प्रति पैकिंग
500 एमएल 22 रुपये प्रति पैकिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed