फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   As soon as school is over, the players sweat it out on the field.

Bareilly News: स्कूल की छुट्टी होते ही मैदान पर पसीना बहाते हैं खिलाड़ी

Mon, 14 Sep 2026 12:42 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 14 Sep 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
As soon as school is over, the players sweat it out on the field.
बरेली। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज का खेल मैदान शाम ढलते ही युवा हैंडबॉल खिलाड़ियों के अभ्यास का केंद्र बन जाता है। स्कूल बंद होने के बाद भी यहां खिलाड़ी अपनी मेहनत से शहर का नाम रोशन कर रहे हैं। संसाधनों के अभाव के बावजूद, इन खिलाड़ियों का जज्बा बुलंद है। वे प्रतिदिन मैदान पर पसीना बहाते हैं। खिलाड़ी मैदान की साफ-सफाई और खेल की हर तैयारी खुद अपने हाथों से करते हैं। यह मैदान युवाओं को खेल के अवसर प्रदान कर रहा है।
विज्ञापन




हाल ही में वाराणसी में आयोजित 70वीं प्रदेशीय हैंडबॉल प्रतियोगिता (अंडर-17) में बरेली की पूरी टीम ने इसी विद्यालय के दम पर परचम लहराया। टीम के सभी खिलाड़ी जीआईसी मैदान से ताल्लुक रखते हैं, जिन्होंने शानदार प्रदर्शन कर प्रतियोगिता अपने नाम की। स्कूल का समय दोपहर दो बजे समाप्त होने के बाद शाम चार बजे से यहां खिलाड़ियों की चहल-पहल शुरू हो जाती है। रोजाना 30 से 35 खिलाड़ी अभ्यास के लिए मैदान पर पहुंचते हैं और बिना किसी बड़े संसाधन के अपनी खेल कला को निखारने में जुटे रहते हैं। इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और कोच आरिफ अली का कड़ा मार्गदर्शन मिल रहा है।
विज्ञापन




--
रोजाना स्कूल के बाद सभी साथी पांच बजे तक मैदान पर आ जाते है। अगर यहां कोर्ट मेंं कुछ साफ-सफाई करनी होती है तो करते है, नहीं तो सभी वार्मअप कर अभ्यास शुरु करते है। पिछली बार और इस बार भी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया है। - राम, खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

- अब अंडर-19 का खिलाड़ी हूं, लेकिन रोजाना ही अभ्यास करने के लिए मैदान पर जाता हूं। पिछली साल हुए राज्यस्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में टीम का हिस्सा था और कांस्य पदक टीम ने हासिल किया था। अब कांस्य को स्वर्ण पदक में बदले के लिए तैयारी चल रही है। - विवेक पाल, खिलाड़ी

- क्रीड़ा सचिव नईम अहमद और प्राचार्य ओम प्रकाश राय का पूरा सहयोग खिलाड़ियों को मिल रहा है, जिसके चलते मैदान पर खेल का बेहतर माहौल बन पा रहा है। अब अगले साल होने वाली प्रतियोंगिता में स्वर्ण पदक बरेली की टीम जीत कर आएं, इसके लिए तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है। - आरिफ, कोच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed