{"_id":"6aa75e4586fc3575440006ff","slug":"congress-state-president-ajay-rai-said-the-bjp-wants-to-tear-society-apart-by-inciting-riots-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले- दंगा भड़काकर समाज को तोड़कर चाहती है भाजपा, सावधान रहना होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बोले- दंगा भड़काकर समाज को तोड़कर चाहती है भाजपा, सावधान रहना होगा
Mon, 14 Sep 2026 08:10 AM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Mon, 14 Sep 2026 08:10 AM IST
सार
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय रविवार को बरेली पहुंचे। उन्होंने सीबीगंज में आयोजित कांग्रेस के संविधान बचाओ संवाद व ओबीसी हक हुंकार सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान अजय राय ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते कार्यकर्ता
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
बरेली में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि हमारी सभ्यता व संस्कृति को आरएसएस व भाजपा मिलकर तोड़ना चाहती हैं। भाजपा दंगा भड़काकर समाज को तोड़कर पुनः 2027 में प्रदेश में सरकार बनाने की कोशिश करेगी। हमें सावधान रहना होगा। अजय राय रविवार को सीबीगंज के मथुरापुर स्थित बरातघर में आयोजित संविधान बचाओ एवं ओबीसी हक हुंकार सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि शराबखाने खुलवाकर समाज को बर्बाद किया जा रहा है। मिड-डे मील में बच्चों को चावल, नमक और पानी पिलाया जा रहा है। प्रदेश में 27 हजार विद्यालय बंद हो चुके हैं। प्रदेश से योगी व देश को लूटने वाले गुजरातियों को यहां से भगाना होगा।
विज्ञापन
भाजपा को पूंजीपतियों की पार्टी बताया
पूर्व विधान परिषद सदस्य हीरा ठाकुर ने ईवीएम का मुद्दा उठाया। सीतापुर से सांसद राकेश राठौर ने भाजपा को पूंजीपतियों की पार्टी बताया। कांग्रेस के निवर्तमान जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी, निवर्तमान महानगर अध्यक्ष दिनेश दद्दा, हरीश भारती, राजाराम साहू, लईक अहमद, रंजीत सिंह आदि ने भी विचार साझा किए। कार्यक्रम का आयोजन राजाराम साहू ने किया। कार्यक्रम से पहले अतिथियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन