{"_id":"6ab82939e811eb721e088bd2","slug":"as-diamonds-beat-smc-global-and-rising-stars-bareilly-news-c-4-bly1015-975317-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: एएस डायमंड्स ने एसएमसी ग्लोबल और राइजिंग स्टार्स को चटाई धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: एएस डायमंड्स ने एसएमसी ग्लोबल और राइजिंग स्टार्स को चटाई धूल
Sun, 27 Sep 2026 01:51 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 27 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
बरेली। निशांत पटेल स्पोर्ट्स हब में खेले गए बिग बॉयस लीग के सीमित ओवरों के मुकाबलों में एएस डायमंड्स की टीम ने अपना दबदबा कायम रखते हुए लगातार दो मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की है। पहले मुकाबले में एएस डायमंड्स ने एसएमसी ग्लोबल को 17 रनों से मात दी, जबकि दूसरे मैच में राइजिंग स्टार्स को 13 रनों से हरा दिया।
एसएमसी ग्लोबल के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एएस डायमंड्स ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट के नुकसान पर 221 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से जोंटी ने 17 गेंदों में चार चौकों और छह छक्कों की बदौलत 57 रनों की पारी खेली। पवन मेहरोत्रा ने 55 रन, निखिल मिश्रा ने 47 रन और आदित्य मिश्रा ने 30 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। एसएमसी ग्लोबल की तरफ से अनूप और गोपाल दीक्षित ने एक-एक विकेट हासिल किया। जवाब में 222 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसएमसी ग्लोबल की टीम 20 ओवरों में चार विकेट खोकर 204 रन ही बना सकी। अनूप जखमोला ने नाबाद 62 रनों और जुगल त्रिपाठी ने नाबाद 42 रनों का जुझारू प्रयास किया, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए जोंटी ने चार ओवर में 29 रन देकर दो विकेट लिए, जबकि आकाश गुप्ता और गुरसेवक सिंह को एक-एक सफलता मिली। बल्ले और गेंद दोनों से ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले जोंटी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
लीग के एक अन्य रोमांचक मुकाबले में एएस डायमंड्स ने राइजिंग स्टार्स के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में पांच विकेट पर 211 रनों का मजबूत स्कोर बनाया। इसमें शुभम कौशिक की नाबाद 79 रनों (40 गेंदें, सात चौके, पांच छक्के) की विस्फोटक पारी और अंकित कोहली के शानदार 58 रन शामिल रहे। अंत में गुरसेवक सिंह ने नाबाद 17 रन जोड़े। राइजिंग स्टार्स की ओर से सुमित श्रीवास्तव और मोहम्मद आमिर ने दो-दो विकेट चटकाए। 212 रनों के लक्ष्य के जवाब में राइजिंग स्टार्स की टीम 20 ओवरों में छह विकेट गंवाकर 198 रन ही बना पाई। टीम के लिए सुमित श्रीवास्तव ने 56 गेंदों में 84 रनों की बेहतरीन पारी खेली, लेकिन अन्य बल्लेबाजों से पर्याप्त सहयोग न मिलने के कारण टीम लक्ष्य से दूर रह गई। एएस डायमंड्स के गेंदबाज गुरसेवक सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 32 रन देकर तीन अहम विकेट झटके, वहीं धीरेंद्र यादव और विश्वदीप सिंह ने एक-एक विकेट लिया। तीन विकेट लेने और उपयोगी 17 रन बनाने वाले गुरसेवक सिंह को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया, जबकि 84 रनों की पारी खेलने वाले सुमित श्रीवास्तव को बेस्ट बैटर का पुरस्कार मिला।