{"_id":"6452c9d090029fedd80d7f7c","slug":"artisan-shot-dead-for-lack-of-taste-in-chicken-roll-bareilly-news-c-4-bly1015-145132-2023-05-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चिकन रोल में स्वाद न आने पर कारीगर की गोली मारकर हत्या, कार सवार हमलावर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चिकन रोल में स्वाद न आने पर कारीगर की गोली मारकर हत्या, कार सवार हमलावर फरार
Thu, 04 May 2023 07:06 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
अमर उजाल ब्यूरो, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 04 May 2023 07:06 AM IST
सार
बरेली में कार सवार हमलावरों ने एक गरीब कारीगर की जान ले ली। चिकन रोल में स्वाद न आने पर हमलावरों ने कारीगर को गोली मार दी। इसके बाद फरार हो गए।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारियों ने किया मौका मुआयना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के पॉश इलाके प्रियदर्शनी नगर में बुधवार रात पौने 11 बजे व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सफेद इनोवा में चिकन रोल स्टॉल पर आए दो लोगों ने चिकन रोल का स्वाद खराब बताकर 52 साल के कारीगर नसीर के चेहरे पर गोली मार दी और फरार हो गए। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस हमलावरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
एकता नगर निवासी अंकुर सबरवाल बीडीए दफ्तर के पास पंजाबी कबाब कॉर्नर नाम से स्टॉल लगाते हैं। उन्होंने बताया कि रात साढ़े दस बजे इनोवा कार से दो लोग आए। चिकन रोल का ऑर्डर दिया। उनके कर्मचारी नसीर ने कार में बैठे लोगों को रोल दिए। थोड़ी देर बाद वे स्वाद खराब बताकर गालियां देने लगे।
विज्ञापन
Trending Videos
कारीगर को बुलाया और मार दी गोली
तब अंकुर ने कहा कि आप पैसे मत देना। कुछ देर बाद इन लोगों ने फिर नसीर को बुलाया। बहस करने लगे तो नसीर दोबारा काउंटर की ओर भागा। तब कार से दोनों निकले और एक ने तमंचे से गोली चला दी, जो नसीर का बायां गाल चीरकर सिर में लगी। नसीर वहीं गिर गया और हमलावर कार लेकर फरार हो गए।घटना के बाद एसपी सिटी राहुल भाटी, सीओ श्वेता यादव मौके पर पहुंचीं। पुलिस को बिहारीपुर क्षेत्र निवासी सराफ पर शक है। एसपी सिटी ने बताया कि कार नंबर के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है। जल्दी ही सफलता मिल जाएगी।
विज्ञापन