{"_id":"5d4888f38ebc3e6c9c26bd9b","slug":"artical-370-bareilly-news-bly371352728","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर के बाद अब रामलला भी होंगे तिरपाल से आजाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर के बाद अब रामलला भी होंगे तिरपाल से आजाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। साधु-संतों में अब राम मंदिर के निर्माण की भी उम्मीद जग गई है। उनका कहना है कि मोदी सरकार ने जब असंभव सा लगने वाला अनुच्छेद 370 खत्म करने का काम कर दिखाया है तो अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कराना कोई कठिन काम नहीं है।
महंत:
इतने उलझे हुए मसलों को जब मोदी सरकार ने सुलझा दिया तो अब राम मंदिर का निर्माण भी करा सकती है। वैसे राम मंदिर का मुद्दा भी उलझा हुआ है लेकिन उम्मीद है कि मोदी सरकार सुनियोजित तरीके से अपना यह संकल्प भी जरूर पूरा करेगी। - कमलनयन दास, महंत तुलसी मठ
जहां प्रभु श्री राम का जन्म हुआ, वहीं उनका मंदिर बनना चाहिए। राजनीतिक दल वोट की राजनीति के कारण मंदिर निर्माण में बाधा बने हुए हैं। पूर्ण बहुमत में आई भाजपा सरकार ने जब अनुच्छेद 370 को खत्म किया है तो उम्मीद है कि मंदिर का निर्माण भी जरूर कराएगी। - कालू गिरि, महंत अलखनाथ धाम
विज्ञापन
कश्मीर से अनुच्छेद 370 खत्म करने का निर्णय स्वागत योग्य है। वर्षों से आतंक का पर्याय बना यह अनुच्छेद जब खत्म करने में सफलता मिली है तो श्री राम मंदिर निर्माण का मसला भी सुलझने की उम्मीद है। जल्द ही मंदिर निर्माण पर भी कोई बड़ा फैसला होगा। - कुमार आनंद, महंत, वनखंडीनाथ
श्री राम मंदिर निर्माण का कोई मुद्दा है ही नहीं बल्कि राजनीतिक फायदे के लिए इसे विवाद का रूप दिया जाता है। मोदी सरकार ने जनता से सहयोग मांगा तो उन्हें पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का मौका दिया। इसलिए मंदिर निर्माण कराना भी मोदी सरकार का धर्म है। -योगी शांति नाथ, महंत, नवदुर्गा मंदिर किला