{"_id":"618588624dc38e6bf23582ee","slug":"arrested-for-theft-at-businessman-s-house-jewelery-recovered-bareilly-news-bly465120843","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के घर चोरी का आरोपी गिरफ्तार, जेवर बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी के घर चोरी का आरोपी गिरफ्तार, जेवर बरामद
विज्ञापन
चोरी करने का आरोपी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
27 अक्तूबर को दिनदहाड़े घर में घुसकर की थी चोरी
व्यापारी के घर में चोरी करने आगरा से आए थे दो चोर
बरेली। दिनदहाड़े व्यापारी के घर में घुसकर करीब पांच लाख के जेवर चोरी करने वाले चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से चोरी किए गए जेवर भी बरामद हो गए हैं। चोर का एक साथी फरार है। दोनों आगरा में रहते हैं और चोरी के लिए बरेली आए थे।
इज्जतनगर की सेंट्रल स्टेट कॉलोनी आशापुरम में रहने वाले नवीन खंडेलवाल का दुर्गानगर में जनरल स्टोर है। 27 अक्तूबर की सुबह नौ बजे नवीन घर से दुकान चले गए। बेटा और बेटी नौकरी करते हैं तो वह भी करीब दस बजे अपने काम पर चले गए। 11 बजे पत्नी ममता ताला लगाकर कुछ सामान खरीदने बाजार चली गईं। दोपहर करीब एक बजे जब वह लौटकर आईं तो ताला टूटा मिला। घर से 15 हजार रुपये, 22 ग्राम सोने की चार चूड़ी, 22 ग्राम सोनों की दो चेन, दस ग्राम का हार, छह ग्राम का मंगलसूत्र, पांच अंगूठियां आदि समेत करीब पांच लाख के जेवर गायब थे।
पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी अजय कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है। अजय मूलरूप से फरीदपुर के परा मोहल्ले का रहने वाला है। काफी समय से वह आगरा में रह रहा है। उसके साथ आगरा के अछनेरा थानाक्षेत्र का इंदल भी वारदात में शामिल था। अजय के पास से अधिकांश जेवर बरामद हो गया है। इंस्पेक्टर इज्जतनगर संजय कुमार धीर ने बताया कि अजय पुताई का काम करता है। कुछ दिन पहले वह संजयनगर में किराये पर रहने लगा था। वह नवीन के घर के पास ही बैठा करता था। उसने रेकी कर घटना को अंजाम दिया।