फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Arrangements for electricity and water supply are strong on Diwali; complain if you face any problem.

Bareilly News: दिवाली पर बिजली-पानी की आपूर्ति के इंतजाम पुख्ता, दिक्कत आए तो करें शिकायत

Sun, 19 Oct 2025 02:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Arrangements for electricity and water supply are strong on Diwali; complain if you face any problem.
कंट्रोल रूम में 24 घंटे रहेगी कर्मचारियों की ड्यूटी, निगरानी करेंगे अधिकारी
विज्ञापन

बरेली। दिवाली पर बिजली और पानी की भरपूर आपूर्ति के साथ सफाई व्यवस्था सही बनाए रखने के इंतजाम में अफसर जुटे हैं। हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। दिक्कत आने पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। कंट्रोल रूम 24 घंटे खुलेगा।
जलकल के सहायक अभियंता और स्ट्रीट लाइट के प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि अधिकतर नलकूप ठीक कराए गए हैं। पाइप लाइनें भी ठीक कराई गई हैं ताकि त्योहार पर दिक्कत न होने पाए। स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत का काम पूरा कर दिया है।
विज्ञापन

नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने वार्डों में रोशनी और पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था को बेहतर करने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है। सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति के लिए महानगर को चार जोन में बांटा गया है। बिजली जाने पर भी जल आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए अतिरिक्त जनरेटरों की व्यवस्था है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
यहां करें शिकायत


नगर निगम कंट्रोल रूम - 7055519637, 0581-6612200

उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा. नैन सिंह- 7055519638
(नगर निगम के कंट्रोल रूम में स्ट्रीट लाइट सफाई और जलापूर्ति संबंधित मामलों की शिकायत कर सकेंगे)
-----
अगर फाॅल्ट ठीक करने में देरी की तो तय होगी जवाबदेही
बरेली। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता ने बताया कि फाॅल्ट ठीक करने में देरी की गई तो संबंधित कर्मचारी की जवाबदेही तय होगी। शहर व देहात के अधीक्षण अभियंताओं ने धनतेरस से गोवर्धन पूजा तक 24 घंटे सभी उपकेंद्रों से निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए अवर अभियंताओं और उप खंड अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ब्यूरो
मुख्य अभियंता कार्यालय का कंट्रोल रूम - 0581-2427162, 8004912103
शहर के लिए रामपुर गार्डन का कंट्रोल रूम -9557727006
हेल्प डेस्क हरूनगला 9412295886
हेल्प डेस्क राजेंद्रनगर 9412295887
हेल्प डेस्क किला 9412295885
अधीक्षण अभियंता ग्रामीण 9415901646
अधिशासी अभियंता आंवला 8004918957
अधिशासी अभियंता आंवला 8004918692
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article