फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Army ready to deal with emergencies

सेना आपात स्थिति से निपटने को तैयार

Sat, 01 Oct 2016 01:31 AM IST
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली। Updated Sat, 01 Oct 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Army ready to deal with emergencies
‌िजजिला अस्‍पपताला
 सर्जिकल स्ट्राइक के बाद सीमा पर गतिविधियां बढ़ने से सेना के अलावा त्रिशूल एयरफोर्स स्टेशन में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां और पुख्ता कर दी गई हैं। सुरक्षा इंतजामात भी कड़े कर दिए गए हैं। आसपास के इलाकों में हर गतिविधि पर सेना नजर रखे हुए है। गश्त बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन

सेना की तैयारियों की कड़ी में हवाई गतिविधियां भी बढ़ने की सूचना है। सेना के हेलीकाप्टरों ने रुटीन के अतिरिक्त अभ्यास मूवमेंट तेज कर दिया है। सर्जिकल स्ट्राइक के बाद पाकिस्तान की ओर से आतंकी गतिवधियों की आशंका जताई जा रही है। सेना के एक अधिकारी का कहना है कि हर स्तर पर सारे जरूरी कदम उठाए गए हैं। हम हमेशा ही अलर्ट और तैयार हैं। उन्होंने कहा कि ऐसी सतर्कता और तैयारी रुटीन में भी लगातार चलती रहती है। भारतीय सेना की ओर से सर्जिकल स्ट्राइक को ध्रुव हेलिकाप्टर के जरिए अंजाम दिया गया। त्रिशूल एयरफोर्स के फाइटर प्लेन किसी भी ऑपरेशन को अंजाम देने को तैयार हैं। वे किसी भी आपात स्थिति से निपटने में सक्षम हैं। इसके अलावा बीएसएफ जवानों को भी अलर्ट किया गया है। सूचना है कि बीएसएफ में भी छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन


लेकिन जिला अस्पताल तैयार नहीं
अमर उजाला ब्यूरो 
बरेली। 
एलओसी पार कर भारतीय सेना का सर्जिकल स्ट्राइक के बाद प्रशासन और सेना ने तो अलर्ट घोषित कर दिया है, लेकिन जिला अस्पताल इसको लेकर अलर्ट नहीं दिख रहा हैं। जबकि किसी भी प्रकार की विपदा में सबसे ज्यादा जरूरत चिकित्सा की होती है। वह भी बरेली जैसे क्षेत्र में, जहां आर्मी और एयरफोर्स है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल की इमरजेंसी मरीजों की भीड़ से कराह रही है। यहां अतिरिक्त स्टॉफ नहीं है। सिर्फ दो स्टॉफ नर्स इसे संभालती हैं। यहां 40 बेड हैं। क्राइसिस वार्ड में डेंगू के मरीज भर्ती हैं। कुल 250 बेड के अस्पताल में अधिकतर वार्ड फुल हैं। महिला वार्ड को डायलिसिस वार्ड बनाया जा रहा है, यहां से महिलाएं न्यू वार्ड में शिफ्ट की गई हैं। इमरजेंसी में एक डॉक्टर और एक फार्मासिस्ट तैनात हैं बाकी चतुर्थ श्रेणी कर्मी लगे हैं। दवाआें की उपलब्धता तो पूरी है। ब्लड बैंक में खून भी 90 यूनिट है। जिला अस्पताल के प्रवक्ता डॉ. वीके धस्माना का कहना है कि अभी किसी प्रकार का कोई अलर्ट नहीं मिला है। लेकिन अस्पताल अपनी ओर से तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed