फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Army personnel and their family members beat up a woman and pelted her house with stones.

Bareilly News: सैन्यकर्मी और परिजनों ने महिला को पीटा, घर पर किया पथराव

Sun, 19 Jul 2026 01:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 19 Jul 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Army personnel and their family members beat up a woman and pelted her house with stones.
रिठौरा। राजीव नगर में एक सैन्यकर्मी और उसके परिजनों पर अनुसूचित वर्ग की महिला और उसके बच्चों की पिटाई करने का आरोप लगा है। आरोपियों ने महिला के घर पथराव भी किया और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। पुलिस ने छह नामजद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो का चालान कर दिया। पीड़ित महिला ने बताया कि शुक्रवार को वह अपनी बेटी के साथ घर के दरवाजे पर बैठी थी। उसके दो बेटे घर के अंदर थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले सैन्यकर्मी वीरपाल और उसके भाई सत्यपाल गालियां देने लगे। महिला ने विरोध किया तो आरोपी भड़क गए।
विज्ञापन

उन्होंने जातिसूचक गालियां देनी शुरू कर दीं। इसका विरोध करने पर वीरपाल, सत्यपाल, रामू, सुरेंद्र, कृष्ण और सचिन उसके घर में घुस आए। उन्होंने महिला और उसके दोनों बेटों को पीटा। आरोपियों ने घर पर पथराव भी किया।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को सूचना दी। रिठौरा चौकी प्रभारी राजीव कुमार शर्मा पुलिस के साथ पहुंचे। आरोपी सैन्यकर्मी वीरपाल और उसके भाई सत्यपाल को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ नवाबगंज नीलेश मिश्रा ने बताया कि महिला की तहरीर पर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी वीरपाल और सत्यपाल को शनिवार को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय ने उन्हें जेल भेज दिया। पुलिस अब रामू, सुरेंद्र, कृष्ण और सचिन की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed