फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Army and Air Force in the area close watch

सैन्य एरिया और एयरफोर्स मे कड़ी चौकसी

Tue, 26 Jan 2016 01:28 AM IST
बरेली
बरेली Updated Tue, 26 Jan 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
Army and Air Force in the area close watch
बरेली। गणतंत्र दिवस पर सेना और एयरफोर्स के अलावा पुलिस भी अलर्ट हो गई है। अधिकारियों और जवानों को स्टेशन न छोड़ने के आदेश हुए हैं। सेना ने कैंट एरिया के अपने प्रमुख रास्तों पर रुटीन की चेकिंग जारी रखी। इस दौरान सेना खुफिया तंत्र भी सजग हो गया है। सेना एरिया ही नहीं कैंट के सिविल एरिया में भी सेना पूरी सतर्कता बरत रही है। इज्जतनगर पुलिस की दो टीमें रात भर त्रिशूल एयरबेस के दोनों तरफ गश्त करती रहीं। एसओ सतेंद्र यादव खुद अपनी पार्टी के साथ रात में भम्रण पर रहे।
विज्ञापन

आतंकी हमले के खतरे के चलते सेना एरिया और एयरफोर्स में पहले से ही हाईअलर्ट है, लेकिन गणतंत्र दिवस पर इंतजाम और कड़े कर दिए गए। सूत्रों ने बताया कि सैन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को  बाहर मूवमेंट न करते हुए इमरजेंसी में रहने का आदेश दिया गया है। सोमवार को प्रमुख एरिया और रास्तों में आने-जाने वालों की सेना ने रुटीन चेकिंग की। हेलमेट के अलावा वाहन चालकों की आईडी भी चेक की गई। बीआई बाजार और सदर बाजार में भी सेना नजर रखे हुए है। उधर, एयरफोर्स में भी कड़ी चौकसी की गई है। गेट से बाहर आने-जाने वाले हर व्यक्ति पर नजर रखी जा रही है। वैसे भी बाहरी व्यक्तियों का प्रवेश पहले से ही प्रतिबंधित है। सुरक्षा इंतजाम के लिए सेना ने पुलिस से भी मदद मांगी है। बरेली जंक्शन और सिटी स्टेशन पर भी सतर्कता बरती जा रही है। आरपीएफ और जीआरपी को भी अलर्ट कर दिया गया है। सोमवार को भी आरपीएफ ने सर्च अभियान चलाया। स्टेशन और ट्रेनों में तलाशी ली गई है।
विज्ञापन



बटलर में मोबाइल की दुकानों पर छापा
किसी दुकान पर नहीं मिले चालू सिम
बरेली। एसएसपी आरके भारद्वाज के निर्देश पर सीओ सिटी मुकुल कुमार द्विवेदी की अगुवाई में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस की टीम ने सेना इंटेलीजेंस की टीम के साथ बटलर की मोबाइल की दुकानों पर अचानक छापा मारकर चेकिंग की, लेकिन किसी के पास भी चालू सिम नहीं मिल पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ के साथ इंस्पेक्टर कोतवाली सुधीर पाल धामा ने पुलिस टीम के साथ बटलर की सभी मोबाइल की दुकानों पर पहुंचकर सिम बेचने के बारे में जानकारी की। साथ ही यह भी देखा कि इन दुकानों पर चालू सिम कार्ड तो नहीं बिक रहे हैं। सीओ ने दुकानदारों से कहा कि बिना वेरीफिकेशन के किसी का सिम चालू नहीं होना चाहिए।  कोतवाली पुलिस ने पुराने रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन रोड के होटलों की चेकिंग कराई। बारादरी पुलिस ने सेटेलाइट बस अड्डे पर चेकिंग करके संदिग्धों के पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed