{"_id":"684c79b67af0fbf1bf080faa","slug":"argument-between-timardar-and-doctor-allegation-of-indecency-bareilly-news-c-4-lko1064-661905-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: तीमारदार-डॉक्टर में कहासुनी, अभद्रता का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: तीमारदार-डॉक्टर में कहासुनी, अभद्रता का आरोप
Sat, 14 Jun 2025 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
बरेली। जिला अस्पताल परिसर स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में शुक्रवार को डॉक्टर और तीमारदार के बीच कहासुनी हो गई। दोनों ने ही एक-दूसरे पर अमर्यादित भाषा में बातचीत करने का आरोप लगाया। एक तीमारदार ने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई है।
शहर निवासी जितेंद्र की डेढ़ साल की अतिकुपोषित बेटी एनआरसी में 17 दिन पहले भर्ती हुई थी, तब उसका वजन छह किलो था। तबीयत में सुधार होने पर इनकी बेटी के साथ पास में ही में भर्ती एक बच्चे जुएैब को डिस्चार्ज किया जाना था। आरोप है कि डॉक्टर ने दोनों के तीमारदारों से फाइलें मंगवाईं और उनसे अभद्रता से बातचीत की। उन्होंने गाली-गलौज का आरोप भी लगाया। मामले में एडीएसआईसी डॉ. अलका शर्मा का कहना है कि अभी तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। अगर शिकायती पत्र मिलेगा तो कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो