{"_id":"67255a6ff2b75ae8d20a94f7","slug":"area-illuminated-with-lights-on-diwali-bareilly-news-c-4-1-bly1039-513064-2024-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दिवाली पर रोशनी से जगमगा उठा क्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दिवाली पर रोशनी से जगमगा उठा क्षेत्र
विज्ञापन
मीरगंज/शाही/बिशारतगंज/रामनगर। क्षेत्र में दीपावली का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। लक्ष्मी-गणेश की पूजन-अर्चन घर-घर की गई। इस तरह विद्युत झालरों और दीपों से कस्बे से लेकर देहात क्षेत्रों के गांव जगमगा रहे थे। बृहस्पतिवार को कस्बों में खरीदारों की भारी भीड़ रही। जगह-जगह जाम देखने को मिला, लेकिन लोगों का उत्साह जाम पर भारी रहा।
मीरगंज कस्बे में सरकारी दफ्तरों को सजाया गया। बीडीएम पब्लिक स्कूल के चेयरमैन रमेशचंद्र मिश्रा और स्वामी दयानंद पीजी कालेज के सचिव पंकज गंगवार ने जरूरतमंदों के घरों में जाकर आवश्यक सामग्रियां बांटी। कस्बा शाही, बिशारतगंज, रामनगर क्षेत्र में घर से लेकर मंदिरों में माता लक्ष्मी व अन्य देवताओं की विधिवत पूजा-अर्चना की गई। बच्चों ने आतिशबाजी से त्योहार की रौनक बढ़ा दी। लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर शुभकामनाएं दीं तथा मिष्ठान से मुंह मीठा कराया। नगर पंचायत की तरफ से कस्बे की गलियों को विशेष साफ-सफाई अभियान चलाया गया।
--
मूर्ति स्थापना से पहले निकाली गई शोभायात्रा
रामनगर। ब्यौधन खुर्द में राम दरबार की मूर्ति स्थापना से पहले गांव में शोभायात्रा निकाली गई, जिसका फूलों से जगह-जगह स्वागत किया गया। इस दौरान दिनेश कटिया, अशोक कुमार कटिया, गौरव शर्मा, पिंकू शर्मा, संदीप शर्मा, राधेश्याम शर्मा, मनोज शर्मा, रामनिवास शर्मा, नबाबपुरा चौकी प्रभारी राजकुमार फोर्स सहित मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
--
देर रात तक आतिशबाजी कर मनाया जश्नसिरौली/शेरगढ़। सिरौली में प्रकाशोत्सव दीपावली के अवसर पर नगर सहित शिवपुरी, गुड़गांव आदि गांवों में लोगों ने आतिशबाजी कर देर रात तक पर्व मनाया। लोगों ने माता लक्ष्मी-गणेश जी का पूजन कर अपने घरों को रोशनी से जगमग किया था। शेरगढ़ में नगरिया कला में स्थित शिव मंदिर को बड़े आकर्षक ढंग से सजाया गया। संवाद
--
प्रतिष्ठानों व घरों को सजायाबहेड़ी/रिठौरा। बहेड़ी में दीपावली के पर्व पर लोगों ने अपने प्रतिष्ठानों व घरों को झालरों से सजा रखा था। देर शाम को मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना करने के बाद प्रसाद वितरण और फिर आतिशबाजी का दौर चला। थाना परिसर व तहसील परिसर को भी बिजली,फूलों की झालरों व मिट्टी के दीये से सजाया गया था। एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव व सीओ अरुण कुमार सिंह, इंस्पेक्टर संजय तोमर, तहसीलदार भानु प्रताप ने अपने परिवार के लोगों के साथ देर रात को थाना परिसर में आयोजित आतिशबाजी का आनंद उठाया। रिठौरा में सभी मंदिरों को भी रोशनी से जगमग किया गया। घरों में विशेष पकवान बनाए गए। मां लक्ष्मी, गणेश जी की विशेष पूजा-अर्चन की गई। क्षेत्राधिकारी नवाबगंज हर्ष मोदी, थाना प्रभारी हाफिजगंज ने पेंशनर्स एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ दीपावली मनाई। संवाद
--
दीपक के उजियालें से मिटा अंधकार
नवाबगंज/क्योलड़िया/सेंथल/शीशगढ़। बृहस्पतिवार को सूर्यास्त होते ही घर का कोना-कोना दीपों के उजियालें में जगमग हो उठा। दीपावली की शुभ अवसर पर लक्ष्मी-गणेश जी का घर-घर में पूजन किया गया। बच्चों ने आतिशबाजी कर जमकर लुप्त उठाया।