{"_id":"682e710f5e01f450a30188c8","slug":"archana-selected-for-the-post-of-deputy-commandant-bareilly-news-c-4-lko1064-645416-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डिप्टी कमांडेंट के पद पर अर्चना का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डिप्टी कमांडेंट के पद पर अर्चना का चयन
विज्ञापन
बरेली। इज्जतनगर रोड नंबर-चार स्थित रेलवे स्टेडियम में निशुल्क प्रशिक्षण ले रहीं अर्चना की नियुक्ति डिप्टी कमांडेंट के पद पर हुई है। उन्होंने वर्ष 2023 में उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की परीक्षा दी थी, जिसका परिणाम पिछले दिनों ही आया था।
एक सड़क दुर्घटना में पिता को खोने के बाद अर्चना पर परिवार की जिम्मेदारियों का बोझ आ गया, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। कड़ी मेहनत को अपना हथियार बनाया और खुद को सफलता की ओर अग्रसर किया।
वजन अधिक होने के कारण शारीरिक परीक्षाओं में उन्हें मुश्किलें हुईं, लेकिन उन्होेंने चुनौतियों को पार करते हुए परीक्षण में मानकों को पूरा किया। अर्चना ने अपनी सफलता का श्रेय कोच अजय कश्यप को दिया है। कहा कि माता, छोटे भाई और बड़ी बहन ने भी उनका भरपूर सहयोग किया। संवाद