फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Arbitrariness of officials... Gardeners are deployed where there is no park.

Bareilly News: अधिकारियों की मनमानी... जहां पार्क नहीं, वहां माली तैनात

Sat, 16 Nov 2024 03:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Arbitrariness of officials... Gardeners are deployed where there is no park.
बरेली। नगर निगम के अधिकारियों ने शहर के उन वार्डों में भी मालियों को ड्यूटी लगा दी है, जहां पार्क हैं ही नहीं। वहीं जहां पार्क हैं, वहां माली नहीं हैं। इस वजह से पार्क बदहाल हो रहे हैं। यह मामला निगम की बोर्ड बैठक में भी उठ चुका है, लेकिन उसके बावजूद अफसरों ने कुछ नहीं किया।
विज्ञापन

सभासद कपिलकांत सक्सेना और साहूकारा निवासी राजकुमार मेहरोत्रा ने 11 नवंबर को नगर आयुक्त कार्यालय में एक पत्र भेजा। इसमें जोन एक के वार्ड 68, 73, 74 व 76, जोन दो के 41, 57, 60, 61, 64, 66, 69 व 79, जोन तीन के वार्ड 39, 40, 53, 62, 75, 78, 79 व 80 में एक भी पार्क नहीं है। इसके बाद भी मालियों को नियुक्त कर वेतन निकाला जा रहा है।
विज्ञापन

कार्यालय आदेश के मुताबिक, मालियों को हर दिन पार्क जाकर कार्य करने का फोटो अपलोड करना है। जेई और मुख्य माली को इसका पर्यवेक्षण करना होता है। हर सप्ताह पर्यावरण अभियंता को कार्य की समीक्षा करनी होती है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि जांच कराएं तब हकीकत सामने आएगी। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने बताया कि शिकायत के बाद पर्यावरण अभियंता से आख्या मांगी गई है। आख्या मिलने पर कार्रवाई होगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed