{"_id":"5d1e0cb78ebc3e3cb5446f86","slug":"aprajita-shahjahanpur-bareilly-news-bly36731721","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘महिला समाज का सबसे मजबूत स्तंभ’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘महिला समाज का सबसे मजबूत स्तंभ’
विज्ञापन
‘महिला समाज का सबसे मजबूत स्तंभ’
- फोटो : अमर उजाला, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स’ अभियान के तहत स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी
विज्ञापन
शाहजहांपुर। अमर उजाला के ‘अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स’ अभियान के तहत बृहस्पतिवार को ददरौल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित स्वास्थ्य जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमेें राजकीय मेडिकल कॉलेज की डॉ. पूजा त्रिपाठी ने कहा कि महिलाएं समाज का सबसे मजबूत स्तंभ है। उसके ऊपर परिवार महत्वपूर्ण जिम्मेदारी रहती है। इसके लिए महिलाओं का स्वस्थ एवं सशक्त रहना बेहद जरूरी है।
उन्होंने कहा कि घर परिवार की जिम्मेदारी संभालने की व्यस्तता में महिलाएं अपना ध्यान रखना भूल जाती हैं। इससे उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ता है। महिलाओं को हर माह हीमोग्लोबिन आदि की जांच करानी चाहिए। उन्हें सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। खाना बनाने से पहले और बाद में हाथों को उचित ढंग से धोना आवश्यक है। रही बात महिला शक्ति की तो समाज में महिलाएं कमजोर नहीं हैं, बस जरूरत है उन्हेें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होने की। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. निधीश कुमार ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना बेहद जरूरी है। अक्सर महिलाओं में कमजोरी की शिकायत रहती है। इसका प्रमुख कारण शरीर में आयरन की कमी होना है। खाने में हरी सब्जी एवं खाने के बाद गुड़ का इस्तेमाल करना चाहिए। इस मौके पर स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अफरोज अहमद, डॉ. तनवी अग्रवाल, बीपीएम फैजउल हक आदि मौजूद रहे।