फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   aprajita in pilibhit

महिलाएं सकारात्मक सोच रखकर तरक्की की राह पर बढ़ें

Sat, 05 Oct 2019 02:20 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 02:20 AM IST
विज्ञापन
aprajita in pilibhit
बीसलपुर। भावी न्यायाधीश ज्योति वर्मा ने कहा कि महिलाएं सकारात्मक सोच रखकर आगे बढ़ें। आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार, समाज और देश को बढ़ाएं। तभी वह सही मायनों में अपराजिता बन सकती हैं।
विज्ञापन

ज्योति वर्मा का चयन हाल ही में न्यायाधीश पद पर हो चुका है। उन्होंने शुक्रवार को कैम स्कॉलर्स स्कूल में अमर उजाला के ‘अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स’ अभियान के तहत महिला सशक्तीकरण पर आयोजित गोष्ठी को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं को हमेशा अपनी अलग पहचान बनाने का प्रयास करना चाहिए। वह जहां और जिस स्थिति में हैं, वहां से आगे बढ़ने का हर संभव प्रयास करें। छात्राएं ऊंचे सपने देखें। फिर उन सपनों को पूरा करें। अगर जीवन में कोई उतार-चढ़ाव आए तो उससे घबराने की जरूरत नहीं है। स्कूल की प्रबंधक मनीषा अग्रवाल ने कहा कि महिलाओं के लिए कोई भी काम असंभव नहीं है। महिलाएं चांद पर पहुंच चुकी हैं। वह पुरुषों से किसी तरह कम नहीं हैं। डायरेक्टर राजेश अग्रवाल ने कहा कि कोई क्षेत्र ऐसा नहीं है, जिसमें महिलाओं ने नाम रोशन न किया हो। उपप्रधानाचार्य सुनीता मित्तल ने कहा कि महिलाएं मुश्किलों और सामाजिक बुराईयों का डटकर मुकाबला करें। शिक्षिका कविता रानी ने कहा कि महिलाएं अपनी शक्ति पहचानें। अंत में अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रधानाचार्य एलपी श्रीवास्तव ने कहा कि कुंठित मानसिकता से ग्रसित कुछ लोग महिलाओं को आगे बढ़ने से रोकते हैं। ऐसे लोगों का समाज से बहिष्कार होना चाहिए। गोष्ठी में उमाशंकर वर्मा, अंशी गुप्ता, श्रेया भारद्वाज, अंशिका रानी और प्रज्ञा आदि वक्ताओं ने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन मुकेश सक्सेना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed