फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   aprajita

‘शरीर रहेगा स्वस्थ तो जीवन रहेगा खुशहाल’

Thu, 12 Dec 2019 07:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 07:08 PM IST
विज्ञापन
aprajita
बिसौली/दबतोरी। अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स का कारवां गुरुवार को दबतोरी के मंजूलता मेमोरियल इंटर कॉलेज आकर रुका। यहां छात्राओं से न केवल उनके स्वास्थ्य पर चर्चा की गई बल्कि उन्हें स्वास्थ्य को बेहतर रखने के टिप्स भी दिए गए। वक्ताओं ने कहा कि यदि स्वास्थ्य ठीक रहेगा तो व्यक्ति खुश रहेगा और खुशहाल जीवन ही सफलता की तरफ अग्रसर कर सकता है।
विज्ञापन

गुरुवार को आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिसौली सीएचसी के डॉ. शशांक बनर्जी ने कहा कि अच्छे स्वास्थ्य में स्वच्छता का महत्वपूर्ण योगदान होता है। महिलाओं को अपने घर व आसपास स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि तमाम बीमारियां गंदगी की वजह से ही फैलती हैं। घर के आसपास पानी का ठीक से निकास हो, जिससे मच्छर न फैलें। डेंगू, मलेरिया जैसी गंभीर बीमारियां मच्छरों से ही फैलती हैं।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य चंद्रपाल सिंह ने कहा कि छात्राओं को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहना चाहिए। यदि उनका स्वास्थ्य अच्छा होगा तभी वे पढ़ाई पर ध्यान दे सकेंगी। गुरुकुल कांगड़ी के सेवानिवृत्त शिक्षक गुलजार सिंह ने कहा कि जब शरीर स्वस्थ होता है तभी शिक्षा का पूर्ण उद्देश्य हासिल किया जा सकता है। इस मौके पर शशि सिंह, रामचंद्र, आदि ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य के प्रति आज से ही मैं सजग रहने की कोशिश करूंगी, साथ ही घर व आसपास की महिलाओं को भी इस बारे में जागरूक करूंगी। कार्यक्रम से काफी जानकारी हासिल हुई है।
-नाजमीन
महिलाओं के स्वास्थ्य के बारे में पुरुषों को गंभीरता लाने की सख्त जरूरत है। अक्सर देखने में आता है कि प्रसव के बाद महिलाओं को पौष्टिक आहार नहीं मिलता जिससे उनके स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है।
- सुमनलता
स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है। आधी आबादी यदि पूर्ण रूप से स्वस्थ नहीं होगी तो आत्मनिर्भरता कैसे आएगी। हमें इसके बारे में गंभीरता पूर्वक सोचना होगा।

- तनु मिश्रा
हम सभी को मिलकर एक ऐसा अभियान चलाना चाहिए जिससे गांव की महिलाओं को अच्छे स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया जा सके। साथ ही स्वच्छता के प्रति भी जागरूकता लाने के सच्चे मन से प्रयास होने चाहिए।
- चेतना देवी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed