{"_id":"5d73ad568ebc3e939e46f184","slug":"aprajita-bareilly-news-bly3752367170","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाज के शत्रु फैला रहे अफवाहें, सजग रहें और सुरक्षित रहें: एसएसपी अशोक कुमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाज के शत्रु फैला रहे अफवाहें, सजग रहें और सुरक्षित रहें: एसएसपी अशोक कुमार
विज्ञापन
अपराजिता कार्यक्रम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने कि हमारे देश में लड़कियों को पूज्यनीय माना गया है। उन्हें सम्मान दिया जाता है। नवरात्र में उनकी पूजा होती है। आज छात्राएं, महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं हैं, फिर चाहे पुलिस हो या फिर कोई और विभाग हो, इसके बावजूद उनके सामने कठिनाईयां आती हैं। समाज के दुश्मन उन्हें शिकार बना रहे हैं। अब छात्राओं और महिलाओं को अन्याय के खिलाफ आवाज उठानी होगी। उन्हें अपराजिता बनना होगा। उन्हें अन्याय के खिलाफ कहना होगा- ‘अब बस’।
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के अपराजिता-100 मिलियन स्माइल्स कार्यक्रम के तहत शनिवार को नगर पालिका इंटर कॉलेज में ‘अफवाहों से बचें, सुरक्षित रहें, सुरक्षित रखें’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसके मुख्य अतिथि एसएसपी अशोक कुमार त्रिपाठी रहे। उन्होंने सबसे पहले मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने कहा कि महिलाओं का खुद पर जुल्म सहना उनके संस्कार होते हैं। उनमें समझने और सहने की अधिक क्षमता होती है, लेकिन आज बेटा-बेटी एक समान हैं। महिलाओं और छात्राओं को अपनी सोई हुई शक्तियों को जगाना होगा। अगर समाज में कुछ गलत हो रहा है तो उसका विरोध करें। उन्होंने कहा कि इस समय समाज के कुछ शत्रु जिले में बच्चा चोरी की अफवाह फैला रहे हैं। वे लोग समाज का माहौल खराब करना चाहते हैं। इससे लोग बगैर कुछ सोचे समझे मारपीट कर रहे हैं। ऐसी घटनाओं में कई लोग घायल हो चुके हैं। संभल जिले में अपने भतीजे को दवा दिलाने ले जा रहे एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई, जबकि उसके भतीजे के पेट में दर्द हो रहा था। लोग समझे कि वह बच्चे का अपहरण करके ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
एसएसपी ने छात्राओं को सोशल मीडिया पर सतर्क रहने की सलाह दी। कहा सोशल मीडिया दोधारी तलवार है। इसलिए सजग रहें और सुरक्षित रहें। प्रधानाचार्य अनीता जैन ने कहा कि छात्राएं सबसे कमजोर हैं तो सबसे मजबूत भी हैं। बस, उनमें हिम्मत जगाने की जरूरत है। किसी के बहकावे में नहीं आएं। किसी अफवाह पर ध्यान न दें। ऐसी अफवाहें समाज को तोड़ने का काम करती हैं। कार्यक्रम में सबा खानम, रुचि शास्त्री, हिना शहरोज, जेबा जमील, प्रज्ञा पांडेय, शबीना सिद्दीकी, प्रगति पांडेय, सविता चौहान, निमिषा, पूजा, बुशरा, निशि, प्रियंका, शगुफ्ता, निकिता, फरहाना आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
डरें नहीं छात्राएं, पुलिस को दें तुरंत सूचना
-कार्यक्रम में मौजूद सब इंस्पेक्टर रेनू त्यागी ने कहा कि छात्राओं को डरने की जरूरत नहीं है। उन्हें निकलते बैठते कोई दिक्कत होती है या फिर कोई व्यक्ति परेशान करता है, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। अपनी पहचान छिपाने के लिए 1090 पर कॉल करें। इससे उनकी मदद भी होगी। उनका नाम गोपनीय रहेगा। रेनू त्यागी ने छात्राओं को अन्य मसलों पर भी जागृत किया। उनकी हौसला आफजाई की।
नुक्कड़ नाटक कर दिया संदेश
- नगर पालिका इंटर कॉलेज की छात्रा उज्मा, दरक्शा, शिफा, नुजहत, खुशी, फरीन, इल्मा, मंतशा, मेहविश और मुस्कान आदि ने नुक्कड़ नाटक किया। छात्राओं ने अफवाहों को लेकर बच्चा चोरी होने के संबंध में एक नाटक कर सभी का दिल मोह लिया। फिर देशभक्ति गीत पर सामूहिक नृत्य किया। स्वागत गीत के अलावा अन्य कार्यक्रम भी पेश किए।