{"_id":"6aa6f2f69bc40b9c2407e588","slug":"apprehension-villager-distressed-over-murder-accusation-attempts-suicide-bareilly-news-c-184-1-sbly1014-102135-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशंका : हत्या के आरोप से क्षुब्ध ग्रामीण ने की आत्महत्या की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशंका : हत्या के आरोप से क्षुब्ध ग्रामीण ने की आत्महत्या की कोशिश
Mon, 14 Sep 2026 12:31 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
फतेहगंज पूर्वी। बहगुल नदी में शनिवार को कूदे शाहजहांपुर के खुदागंज क्षेत्र के गांव हत्सा निवासी राजेश (55) का दूसरे दिन रविवार को भी सुराग नहीं मिला। पुलिस ने आशंका जताई है कि हत्या के आरोप से क्षुब्ध होकर राजेश ने यह कदम उठाया है। फिलहाल गोताखोरों से नदी में राजेश की तलाश कराई जा रही है।
सीओ फरीदपुर संदीप सिंह के मुताबिक, समधी नंदकिशोर ने शनिवार को पुलिस को सूचना दी थी कि राजेश शर्मा ने नदी में छलांग लगाई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने भी व्यक्ति के कूदने की पुष्टि की। अंधेरा होने पर रात में ठीक से तलाश नहीं हो सकी। नदी के आसपास तलाशने पर भी राजेश नहीं मिले। पुलिस ने नदी के पुल खड़ी राजेश की बाइक और मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया। रविवार दोपहर पांच किलोमीटर दूरी तक गोताखोरों ने तलाश की लेकिन असफल रहे। वहीं, पुलिस ने सीमावर्ती थाना मीरानपुर कटरा और जैतीपुर पुलिस को भी सूचना देकर सतर्क किया है। बहगुल इन क्षेत्रों से भी गुजरती है। प्राथमिक जांच में आशंका है कि राजेश की भतीजी ने घर में पांच सितंबर को फंदा लगाकर आत्महत्या की थी। ननिहाल के लोग राजेश पर भतीजी की हत्या का आरोप लगा रहे थे। आशंका है कि इसी से परेशान होकर राजेश नदी में कूदे हैं। गोताखोरों से तलाश कराई जा रही है।