फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Apprehended at Bhojipura T-junction; pickup truck and goods recovered.

Bareilly News: कबाड़ की दुकान से चोरी का आरोपी गिरफ्तार, दूसरा भागा

Sun, 27 Sep 2026 02:13 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:13 AM IST
विज्ञापन
Apprehended at Bhojipura T-junction; pickup truck and goods recovered.
भोजीपुरा तिराहे से पकड़ा गया, पिकअप समेत सामान बरामद
विज्ञापन

रिठौरा। थाना हाफिजगंज के कस्बा रिठौरा की पुलिस ने कबाड़ की दुकान से हुई चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने बारादरी के चक महमूद निवासी मो. नाजिम को पिकअप वाहन और चोरी के माल समेत दबोच लिया। इस बीच उसका दूसरा साथी भाग गया। पुलिस ने आरोपी को शनिवार को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया।
कस्बे के मोहल्ला जादवपुर निवासी अजय सागर मोहनपुर रोड पर कबाड़ की खरीद-फरोख्त करते हैं। 23-24 सिंतंबर की रात उनकी दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये का सामान चुरा लिया था। पीड़ित ने हाफिजगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चोरी का सामान पिकअप गाड़ी में लादकर बेचने ले जा रहा है। उसके बाद पुलिस ने आरोपी को भोजीपुरा तिराहे से दबोच लिया।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपी मो. नाजिम ने पुलिस को बताया कि वह अपने साथी भमोरा के देवचरा निवासी जलालुद्दीन अंसारी उर्फ राजा के साथ मिलकर पिकअप से चोरी करने आया था। सीओ नीलेश मिश्रा ने बताया कि मामले में दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed