{"_id":"5c3f9af7bdec227327041e27","slug":"applications-for-bed-entrance-examination-will-start-from-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरवरी से शुरू होंगे बीएड प्रवेश परीक्षा के आवेदन, प्रोफेसर बीआर कुकरेती बनाए गए स्टेट कोऑर्डिनेटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरवरी से शुरू होंगे बीएड प्रवेश परीक्षा के आवेदन, प्रोफेसर बीआर कुकरेती बनाए गए स्टेट कोऑर्डिनेटर
Thu, 17 Jan 2019 02:28 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 17 Jan 2019 02:28 AM IST
विज्ञापन
बीएड
- फोटो : amar ujala
बीएड प्रवेश परीक्षा-2019 कराने की जिम्मेदारी मिलने के बाद एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है। फरवरी के प्रथम सप्ताह से आवेदन शुरू हो जाएंगे। बीएड विभाग के प्रोफेसर बीआर कुकरेती को प्रवेश परीक्षा का स्टेट कोआर्डिनेटर बनाया गया है। जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने बताया कि एक कमेटी गठित करके तीन दिन के भीतर आवेदन प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
बीएड प्रवेश परीक्षा पिछले कुछ वर्षों से लखनऊ विश्वविद्यालय करा रहा था। इस बार शासन ने इसकी जिम्मेदारी एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय को सौंपी है। जिम्मेदारी मिलने के बाद विश्वविद्यालय ने आवेदन प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी कर ली है। कुलपति प्रोफेसर अनिल शुक्ल ने बुधवार को बीएड विभाग के प्रोफेसर बीआर कुकरेती को प्रवेश परीक्षा का स्टेट कोआर्डिनेटर नामित किया। अब उनके अंडर एक समिति का गठन किया जाएगा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि तीन दिन के भीतर समिति बनाकर बैठक की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया और प्रवेश परीक्षा का शेड्यूल बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि फरवरी प्रथम सप्ताह से आवेदन शुरू करा दिए जाएंगे। आवेदन के लिए एक अलग वेबसाइट बनाई जाएगी। इसका लिंक रुहेलखंड विश्वविद्यालय की वेबसाइट से जोड़ा जाएगा। उन्होंने बताया कि 25 जनवरी तक नोटिफिकेशन जारी कर दिया जाएगा। आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को एक माह से ज्यादा का वक्त दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आवेदन फॉर्म में आने वाली गलतियों को दुरुस्त कराने के लिए छात्रों को ऑनलाइन सुविधा दी जाएगी।
विज्ञापन