फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Application process for high school and intermediate scrutiny begins

Bareilly News: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट स्क्रूटनी के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Sat, 25 Apr 2026 06:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 06:08 AM IST
विज्ञापन
Application process for high school and intermediate scrutiny begins
माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा 2026 के परिणामों से असंतुष्ट विद्यार्थियों के लिए उत्तर पुस्तिकाओं की स्क्रूटनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन की अंतिम तिथि 17 मई निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

सचिव भगवती सिंह की विज्ञप्ति के अनुसार, परीक्षार्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। स्क्रूटनी शुल्क 500 रुपये प्रति प्रश्नपत्र है, जो लिखित और प्रयोगात्मक दोनों के लिए अलग-अलग देय होगा। क्षेत्रीय बोर्ड सचिव मुन्ने अली ने बताया कि शुल्क को चालान से राजकीय कोषागार में जमा कर upmsp.edu.in पर ऑनलाइन आवेदन भरकर प्रिंटआउट लेना होगा। आवेदन का प्रिंटआउट और मूल चालान पत्र संलग्न कर पंजीकृत डाक से संबंधित क्षेत्रीय कार्यालय को 17 मई तक भेजना अनिवार्य है। बोर्ड ने कड़े निर्देश दिए हैं कि बिना ऑनलाइन आवेदन के कोई भी ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं होगा और अंतिम तिथि के बाद विचार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed