{"_id":"650f507573eade7ad1069eb7","slug":"application-for-noc-for-new-courses-started-in-the-university-bareilly-news-c-4-bly1005-253491-2023-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: नए पाठ्यक्रमों की एनओसी के लिए विवि में आवेदन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: नए पाठ्यक्रमों की एनओसी के लिए विवि में आवेदन शुरू
विज्ञापन
बरेली। शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए नए कॉलेज, संस्थान की संबद्धता और संचालित कॉलेजों में नए पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) को लेकर रुहेलखंड विश्वविद्यालय में आवेदन शुरू हो गए हैं जिसकी अंतिम तिथि 15 दिसंबर है। इसको लेकर कुलसचिव ने एक कार्यक्रम जारी कर जरूरी दिशा-निर्देश दिए हैं।
उच्च शिक्षा अनुभाग लखनऊ ने बीएड पाठ्यक्रम के अलावा नए कॉलेज, संस्थान के खोले जाने और नए पाठ्यक्रम शुरू करने की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन किया है। इसके तहत विश्वविद्यालय में प्रस्ताव ऑनलाइन जमा होगा जिसकी शुरुआत 15 सितंबर से हो चुकी है। प्रस्ताव के भूमि संबंधी अभिलेख का राजस्व विभाग से सत्यापन की अंतिम तिथि 20 जनवरी है। एनओसी प्रस्ताव प्राप्त होने की तिथि से सात दिन के भीतर संबंधित जिलाधिकारी को सत्यापन के लिए भेजा जाएगा। जिलाधिकारी प्रस्ताव मिलने के करीब माह भर के भीतर सत्यापन रिपोर्ट विश्वविद्यालय को ऑनलाइन भेजेंगे। 31 जनवरी 2024 तक एनओसी जारी की जाएगी। कुलसचिव ने बरेली व मुरादाबाद मंडल के सभी जिलाधिकारियों को संबंधित कार्यक्रम आवश्यक कार्यवाही के लिए भेज दिया है।
एनओसी के संबंध में विश्वविद्यालय की ओर से लिए गए निर्णय के खिलाफ शासन में अपील की अंतिम तिथि 10 फरवरी 2024 है। शासन से अपील निस्तारित होने की अंतिम तिथि 20 फरवरी है। एनओसी आदेश जारी होने के बाद संस्था की ओर से 28 फरवरी तक निरीक्षण मंडल का गठन के लिए आवेदन होगा। विश्वविद्यालय को पांच मार्च तक निरीक्षण मंडल का गठन करना होगा। पांच अप्रैल तक रिपोर्ट दी जाएगी। 20 अप्रैल तक विश्वविद्यालय ऑनलाइन संबद्धता देगा। इस निर्णय के खिलाफ दस मई तक अपील होगी। अपील 31 मई तक निस्तारित होगी।
विज्ञापन
रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से हर साल विश्वविद्यालय परिसर समेत कॉलेजों में नए डिप्लोमा, सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किए जा रहे हैं पर नए पाठ्यक्रम जैसे बीबीए, बीसीए, बीटेक, विधि, फार्मा, मेडिकल, पैरामेडिकल, डिजाइनिंग, कंप्यूटर संबंधी आदि कोर्स शुरू करने की जल्द अनुमति नहीं मिलती। लिहाजा, जो कॉलेज अब नए कोर्स शुरू करना चाहते हैं, वे विश्वविद्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार निर्धारित अवधि में आवेदन कर सकते हैं।