फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Applicants getting troubled due to frequent closure of website

Bareilly News: वेबसाइट बार-बार बंद होने से परेशान हो रहे आवेदक

Tue, 10 Feb 2026 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Applicants getting troubled due to frequent closure of website
बरेली। शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम के तहत शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए निजी स्कूलों की आरक्षित सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया गति पकड़ने के साथ ही आवेदकों की परेशानी भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

बड़ी संख्या में आवेदन होने के चलते आवेदकों को वेबसाइट की खामियों से भी जूझना पड़ रहा है। कई अभिभावकों ने शिकायत दर्ज कराई है कि आवेदन के दौरान वेबसाइट बार-बार बंद हो रही है, जिससे फॉर्म भरने में काफी समय लग रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता ने बताया कि इस वर्ष शिक्षा विभाग ने आरटीई पोर्टल को पूरी तरह से अपडेट किया है। इस वजह से ही दिक्कत आ रही है। नए बदलावों से भविष्य में पारदर्शिता बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

3,646 पंजीकरण, जांच में 11 निरस्त
जिले के निजी स्कूलों में 25 प्रतिशत आरक्षित सीटों पर निशुल्क शिक्षा प्राप्त करने के लिए सोमवार देर शाम तक 3,646 आवेदकों ने पंजीकरण कराया है। अब तक करीब 11 आवेदकों के पंजीकरण निरस्त भी किए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed