{"_id":"5e7b98ac8ebc3e76a112b57d","slug":"appeal-to-ssp-so-care-no-one-is-hungry-around-you-bareilly-news-bly400782626","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली के एसएसपी की अपील.. इतना रहे ख्याल आपके आसपास कोई भूखा न रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली के एसएसपी की अपील.. इतना रहे ख्याल आपके आसपास कोई भूखा न रहे
विज्ञापन
बरेली जंक्शन पर गरीबों को भोजन खिलाते पुलिस वाले।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसहारा लोगों के लिए पुलिस से कराया खाने का इंतजाम
विज्ञापन
संभ्रांत लोगों से की आसपास ख्याल रखने की अपील
बरेली। घरों से दूर इस शहर में रह रहे तमाम लोगों के साथ एक बड़ा तबका ऐसे लोगों का भी है जो खाने-पीने के लिए होटलों पर निर्भर हैं। ऐसे लोगों के लिए यह काफी दिक्कत भरा समय है। बुधवार को ऐसे तमाम लोगों के खाने का इंतजाम कोतवाली और इज्जतनगर पुलिस ने किया। आम लोगों से भी उन्होंने अपील की कि अपने आसपास ऐसे लोगों का ख्याल रखें।
होटल और ढाबे पूरी तरह बंद होने से लोगों के सामने खाने की समस्या आ गई है। अमर उजाला ने भी इस समस्या को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर डीएम ने घरेलू स्तर पर होम डिलीवरी सिस्टम पर बंदिश न होने की बात कही। इधर, एसएसपी ने जंक्शन, बस स्टैंड व अन्य जगह पर बेसहारा लोगों को भोजन पहुंचाने के निर्देश संबंधित थाना पुलिस को दिए। कोतवाल गीतेश कपिल, स्टेशन चौकी प्रभारी सिद्धांत शर्मा ने भोजन बनवाया और जंक्शन पर लोगों को वितरित किया। उन्हें बिस्किट, नमकीन जैसी वस्तुएं भी उपलब्ध कराई गईं। इज्जत नगर थाना प्रभारी केके वर्मा ने अपने क्षेत्र में भी इस तरह का अभियान चलाया।
विज्ञापन
संभ्रांत लोगों की जिम्मेदारी- किसी को भूखा न रहने दें
एसएसपी शैलेश पांडेय ने सभी थाना प्रभारियों के साथ संभ्रांत लोगों से आह्वान किया है कि वे अपने आसपास किसी को भूखा न रहने दें। होटलों के खोलने पर रोक है पर सब्जी, दाल, आटा सब मिल रहा है। आपके आसपास दूसरे शहरों के रहने वाले या निराश्रित कई लोग होंगे जिन्हें भोजन पाने में दिक्कत हो रही है। सामाजिक सहभागिता से ऐसे लोगों की मदद करें और उन्हें भोजन उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
संभ्रांत लोगों से की आसपास ख्याल रखने की अपील बरेली। घरों से दूर इस शहर में रह रहे तमाम लोगों के साथ एक बड़ा तबका ऐसे लोगों का भी है जो खाने-पीने के लिए होटलों पर निर्भर हैं। ऐसे लोगों के लिए यह काफी दिक्कत भरा समय है। बुधवार को ऐसे तमाम लोगों के खाने का इंतजाम कोतवाली और इज्जतनगर पुलिस ने किया। आम लोगों से भी उन्होंने अपील की कि अपने आसपास ऐसे लोगों का ख्याल रखें।