फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Apar ID found least pending in Bareilly and most pending in Shahjahanpur

Bareilly News: बरेली में सबसे कम और शाहजहांपुर में सबसे अधिक लंबित पाई गई अपार आईडी

Wed, 29 Jan 2025 02:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 02:26 AM IST
विज्ञापन
Apar ID found least pending in Bareilly and most pending in Shahjahanpur
बरेली। मंडल के स्कूलों में अपार आईडी बनाने में देरी को देखते हुए मंगलवार को जेडी राकेश कुमार ने पत्र जारी कर शुक्रवार तक 90 प्रतिशत कार्य पूरा करने के निर्देश दिए है। मंडल में बरेली में सबसे कम और शाहजहांपुर में सबसे अधिक अपार आईडी लंबित पाई गई।
विज्ञापन

महानिदेशक स्कूल शिक्षा की ओर से 25 सितंबर को हर माह नौ व 10 तारीख को मेगा अपार दिवस मनाने व अपार आईडी बनाने के निर्देश दिया था। इसके बाद लगातार संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली राकेश कुमार ने सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों, डीसी प्रधानाचार्यों को गूगल मीट के माध्यम से नौ, 28 दिसंबर 2024 और 17 जनवरी 2025 को बैठक कर अपार आईडी बनाने के निर्देश दिए थे। इसमें राजकीय विद्यालयों के संबंध में की गई समीक्षा रिपोर्ट में पाया गया कि 27 जनवरी तक बरेली में 31.61 प्रतिशत, पीलीभीत में 34.26, बदायूं में 38.96 व शाहजहांपुर में सबसे अधिक 57.97 प्रतिशत अपार आईडी लंबित पाई गई। इसके बाद जेडी ने सभी डीआईओएस को सभी राजकीय विद्यालय की समीक्षा करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही 31 जनवरी की शाम पांच बजे तक पंजीकृत विद्यार्थियों के सापेक्ष 90 प्रतिशत के अपार आईडी नहीं होने पर संंबंधित प्रधानाचार्य व कक्षाध्यापक को कार्यों में लापरवाही के लिए विशेष प्रतिकूल प्रविष्टि अंकित जारी करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed