{"_id":"674cd4b91a659d7ed7003294","slug":"anuj-in-boys-category-alshifa-overall-winner-in-girls-category-at-upper-primary-level-bareilly-news-c-4-lko1064-532907-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: उच्च प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में अनुज, बालिका में अलशिफा ओवरऑल विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: उच्च प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में अनुज, बालिका में अलशिफा ओवरऑल विजेता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। बिथरी चैनपुर में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन के बाद विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के उच्च प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में अनुज व बालिका में अलशिफा ओवरऑल विजेता बनीं। प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग में अजय यादव व बालिका वर्ग में संध्या चैंपियन रहीं।
उच्च प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग के 100 व 200 मीटर दौड़ में नूरे आलम, 400 में विनीत, 600 में अमित कुमार, गोला व चक्का फेंक में अनुज, लंबी कूद में साहिल, ऊंची कूद में नूरे आलम वॉलीबाल व खो-खो में बिथरी चैनपुर व कबड्डी में उच्च प्राथमिक विद्यालय गजरौला विजेता रहा।
वहीं, बालिका वर्ग की 100 व 200 मीटर दौड़ में अलशिफा, 400 व 600 मीटर में निर्मला, गोला फेंक में दिव्यांशी, चक्का फेंक में तूबा, लंबी कूद में लक्ष्मी, ऊंची कूद में तनु, वॉलीबाल व खो-खो में बिथरी चैनपुर, कबड्डी में पदारधपुर की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
प्राथमिक स्तर पर बालक वर्ग के 50 मीटर में शिवराज, 100 मीटर में अयान, 200 में अजय, 400 में अरचित, लंबी कूद में अजय यादव, कबड्डी में डंडिया कुंवरपुर की टीम विजेता बनीं। बालिका वर्ग में 50 मीटर दौड़ में सायना, 100 व 200 मीटर में आलिया, 400 मीटर में स्वाति, लंबी कूद में संध्या व कबड्डी में आलमपुर गजरौला की टीम विजेता बनीं।
विजेता खिलाड़ियों को ब्लाॅक प्रमुख के पति हरेंद्र पटेल ने सम्मानित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ बिथरी चैनपुर विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा ने किया। खंड शिक्षा अधिकारी अवनीश कुमार, नरेश गंगवार, ऋषि कुमार, जय देव सागर, डॉ. देवेंद्र कुमार, शीला गंगवार, ऋषि पाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद