{"_id":"6939e158619d23da17046335","slug":"answer-printed-on-physics-question-paper-itself-bareilly-news-c-4-vns1074-783572-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: भौतिक विज्ञान के प्रश्नपत्र पर ही छाप दिया उत्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: भौतिक विज्ञान के प्रश्नपत्र पर ही छाप दिया उत्तर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के पहले दिन ही सामने आई लापरवाही
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के विषम सेमेस्टर की परीक्षाओं के पहले दिन ही बड़ी लापरवाही सामने आई है। बीएससी तीसरे सेमेस्टर के भौतिक विज्ञान के इलेक्ट्रोमैग्नेटिक थ्योरी एंड मॉडर्न ऑप्टिक्स के प्रश्नपत्र पर ही एक सवाल का हल छाप दिया गया। प्रश्नपत्र देखकर विद्यार्थी भी हैरत में पड़ गए। विवि ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
बीएससी तीसरे सेमेस्टर के भौतिक विज्ञान के इलेक्ट्रोमैग्नेटिक थ्योरी एंड मॉडर्न ऑप्टिक्स की परीक्षा बुधवार को पूर्वाह्न 11:30 से दोपहर 1:30 बजे तक की पाली में हुई। परीक्षा कक्ष में पहुंचे परीक्षार्थियों ने जब प्रश्नपत्र देखा तो लघु उत्तरीय प्रश्न (खंड-अ) के प्रश्न संख्या-एक (एफ) का जवाब प्रश्नपत्र पर ही छपा मिला।
कई परीक्षार्थियों ने इस बारे में कक्ष निरीक्षक, केंद्र प्रभारी सहित अन्य को जानकारी दी। विश्वविद्यालय को सूचना देने के बाद परीक्षार्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए कह दिया गया। परीक्षा छूटने के कुछ देर बाद ही प्रश्नपत्र के फोटो व पीडीएफ सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे।
विज्ञापन
राष्ट्रीय मूल्यांकन और प्रत्यायन परिषद (नैक) की ओर से ए प्लस प्लस ग्रेड से नवाजे गए विश्वविद्यालय की इस लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं। परीक्षार्थियों ने इसे गंभीर चूक बताया। परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर आए विद्यार्थी एक-दूसरे से प्रश्नपत्र रद्द होने या प्रश्न के दो अंक सभी विद्यार्थियों को मिलने को लेकर चर्चा करते दिखे। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. अमित सिंह ने इसे बड़ी लापरवाही बताते हुए जांच कराने की बात कही।
प्रश्नपत्र सुधार समिति की गलती आ रही सामने
रुहेलखंड विश्वविद्यालय के सभी प्रश्नपत्रों के लिए संबंधित विषयों के तीन शिक्षकों को प्रश्न पत्र सुधार समिति का सदस्य बनाया जाता है। यह तीन सदस्यीय समिति प्रश्नपत्र की जांच करती है। प्रश्नपत्र पर ही हल छपने को लेकर प्रथमदृष्टया इस समिति को ही जिम्मेदार माना जा रहा है। हालांकि, प्रश्नपत्र तैयार होने के बाद प्रिंट होकर परीक्षार्थियों तक पहुंचने से पहले किसी ने इसकी सही से जांच क्यों नहीं की? यह भी बड़ा सवाल है।
पहले दिन 4917 विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की मुख्य परीक्षा के पहले दिन बुधवार को बीए, बीएससी व बीकॉम के अलग-अलग नौ विषयों की परीक्षा आयोजित हुई। द्वितीय पाली में 11:30 से 1:30 बजे और तृतीय पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक परीक्षा कराई गई। पहले दिन 4917 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 1957 छात्र और 2960 छात्राएं उपस्थित रहे। पहले दिन कुल 111 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। संवाद
-- -
बरेली कॉलेज में पकड़े गए दो नकलची
बरेली। बरेली कॉलेज में बुधवार को दो नकलची नकल पर्चियों के साथ पकड़े गए। 11.30 बजे की पाली में बीबीए का छात्र व बीएससी की छात्रा परीक्षा कक्ष में पर्ची लेकर पहुंची। चीफ प्रॉक्टर आलोक खरे ने बताया कि छात्र बेल्ट में नकल पर्ची छिपाकर लाया था, जिसे करीब 12:15 बजे पकड़ लिया गया। इसी तरह छात्रा को 11:45 पर पर्चियों के साथ पकड़ा गया। संवाद