{"_id":"61d757a2980146461829a707","slug":"anounce-of-lockdown-in-bareilly-college-bareilly-news-bly471757778","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेली कॉलेज में तालाबंदी का एलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेली कॉलेज में तालाबंदी का एलान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रम प्रवर्तन अधिकारी के आश्वासन पर भी नहीं माने कर्मचारी
बरेली कॉलेज : कल से पूर्ण तालाबंदी करने का किया एलान
अमर उजाला ब्यूरो
बरेली। बरेली कॉलेज कर्मचारी कल्याण सेवा समिति के बैनर तले बृहस्पतिवार को भी अस्थायी कर्मचारियों ने तालाबंदी की। श्रम प्रवर्तन अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्होंने कर्मचारियों से बातचीत की। प्रदर्शन समाप्त करने को कहा पर कर्मचारियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही। साथ ही, आठ जनवरी को पूर्ण तालाबंदी करने का एलान किया।
कर्मचारी नेता जितेंद्र मिश्र के मुताबिक बुधवार को एसीएम फर्स्ट प्रदीप रमन ने श्रम विभाग से प्रकरण पर सकारात्मक कार्रवाई की बात कही थी। लिहाजा बृहस्पतिवार को श्रम विभाग से दो प्रवर्तन अधिकारी कॉलेज पहुंचे। उन्होंने सभी कर्मचारियों से वेतन आदि के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद प्राचार्य से मुलाकात की और फिर कर्मचारियों से प्रदर्शन खत्म कर शिक्षण कार्य सुचारु करने में सहयोग करने को कहा। कर्मचारियों ने कहा कि उनकी ओर से साल भर से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया जा रहा है, लेकिन प्रबंधन मांगों को पूरा नहीं कर रहा है। लिखित समझौता होने पर ही आंदोलन खत्म किया जाएगा।
इसके बाद शाम चार बजे कर्मचारियेां की आमसभा कॉलेज परिसर स्थित धरना स्थल पर हुई। इसमें शुक्रवार को उच्च शिक्षा अधिकारी से मिलकर कार्रवाई की मांग करने का निर्णय लिया। साथ ही, सुनवाई न होने पर शनिवार से पूर्ण तालाबंदी करने पर सहमति बनी। इस दौरान हरीश चंद्र मौर्य, विक्रम सिंह गुर्जर, हरेराम वाल्मीकि, वीरेंद्र पथिक, वंश गोपाल शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
आज से असहयोग आंदोलन करेंगे विवि कर्मचारी
इधर, रुहेलखंड विश्वविद्यालय के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की बृहस्पतिवार को हुई बैठक में शुक्रवार से असहयोग आंदोलन करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष राजेंद्र कुमार के मुताबिक प्रधान सहायक का स्थानांतरण आदेश निरस्त करने समेत विश्वविद्यालय में संचालित सभी पाठ्यक्रमों में पाल्य कोटा लागू करने की मांग की गई थी, लेकिन विश्वविद्यालय प्रशासन ने अब तक कोई सुनवाई नहीं की है। लिहाजा अब कर्मचारी शुक्रवार से असहयोग आंदोलन करेंगे। इस दौरान हितेष तिक्खा, नरेश चंद, महिपाल, धर्मेंद्र सैनी, मुकेश यादव, सौरभ सिंह आदि मौजूद रहे।