{"_id":"6abac3dc485ab37cd502cb3b","slug":"another-swine-flu-patient-found-in-bareilly-the-count-has-reached-33-bareilly-news-c-4-bly1015-977056-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बरेली में स्वाइन फ्लू का एक और मरीज मिला, संख्या 33 पहुंची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बरेली में स्वाइन फ्लू का एक और मरीज मिला, संख्या 33 पहुंची
विज्ञापन
बरेली। स्वाइन फ्लू संक्रमण का एक और केस सोमवार को सामने आया। स्वास्थ्य विभाग की जांच में सुभाषनगर निवासी 74 वर्षीय बुजुर्ग की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक जिले में 33 लोग संक्रमित मिल चुके हैं। एक संक्रमित की मौत हो चुकी है। अन्य स्वस्थ हैं।
जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. प्रशांत रंजन के मुताबिक, मरीज के संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से जरूरी निगरानी और संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाने की प्रक्रिया की जा रही है। इससे पहले 25 सितंबर को दो मरीज मिले थे। कहा कि स्वास्थ्य विभाग लगातार इन्फ्लुएंजा जैसे लक्षण वाले मरीजों की निगरानी कर रहा है। चिकित्सकों के अनुसार बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों में फ्लू जैसे लक्षण होने पर चिकित्सकीय सलाह पर जांच और इलाज जरूरी है। ब्यूरो