{"_id":"680415122c99860ec8009c79","slug":"another-summer-special-train-between-delhi-darbhanga-bareilly-news-c-4-bly1015-622249-2025-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दिल्ली-दरभंगा के बीच एक और ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दिल्ली-दरभंगा के बीच एक और ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन
विज्ञापन
बरेली। रेलवे ने शनिवार को दिल्ली-दरभंगा-दिल्ली के बीच एक और ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन की समय सारिणी जारी की है। इसके साथ ही अब तक बरेली होते हुए गुजरने वाली अप-डाउन ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेनों की संख्या 38 हो गई है। इनमें 12 ट्रेनों का संचालन भी शुरू हो गया है।
पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 04012 दिल्ली-दरभंगा ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 22 अप्रैल से 11 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार दिल्ली से शाम 7:30 बजे चलने के बाद रात 12:03 बजे बरेली आएगी और अगले दिन रात 8:30 बजे दरभंगा पहुंचेगी।
वापसी में 04011 दरभंगा-दिल्ली ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 23 अप्रैल से 12 जुलाई तक प्रत्येक बुधवार और शनिवार दरभंगा से रात 10 बजे चलने के बाद अगले दिन शाम 5:27 बजे बरेली आएगी और रात 10:40 बजे दिल्ली पहुंचेगी। अप-डाउन में इस ट्रेन को बरेली जंक्शन पर पांच-पांच मिनट का ठहराव दिया जाएगा। संवाद