फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Another report filed against Amal Saini for demanding extortion from traffic police.

Bareilly News: यातायात पुलिस से मांगता था रंगदारी, अमल सैनी पर एक और रिपोर्ट

Mon, 28 Sep 2026 02:08 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
Another report filed against Amal Saini for demanding extortion from traffic police.
बरेली। यातायात पुलिस के टीएसआई ने कथित पत्रकार अमल सैनी और उसके दो-तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ ब्लैकमेलिंग और अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

टीएसआई जसपाल सिंह ने एसएसपी अनुराग आर्य को दिए शिकायती पत्र में बताया कि अमल सैनी खुद को ''''जनता की सोच'''' चैनल का पत्रकार बताता है। वह अपने साथियों के साथ उनके ड्यूटी पॉइंट पर पहुंचता था। पुलिसकर्मियों से कहता था कि रुपये देने पर अच्छी तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाली जाएंगी। रुपये न देने पर वह जाम की फर्जी तस्वीरें बनाकर वायरल करने की धमकी देता था।
विज्ञापन

जसपाल सिंह ने रुपये देने से मना कर दिया तो अमल सैनी और उसके साथियों ने ईसाइयों की पुलिया की एआई-निर्मित फोटो पोस्ट की। उसने वाहन चेकिंग में अवैध वसूली का आरोप लगाकर भ्रामक पोस्ट भी डाली। इन पोस्ट का उद्देश्य पुलिस की छवि खराब करना था। एसएसपी के आदेश पर कोतवाली में अमल व उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जसपाल के अनुसार, अमल सैनी और उसके साथी ड्यूटी के दौरान पुलिसकर्मियों की तस्वीरें चोरी-छिपे खींचते थे। वे बाइक पर बैठे टीएसआई की तस्वीरें भी लेते थे। इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर रुपये मांगते थे। वे कहते थे कि रुपये न देने पर पुलिसकर्मी निलंबित हो जाएंगे। यह सब ड्यूटी के दौरान ही होता था।




अन्य पुलिसकर्मी भी परेशान

जसपाल सिंह ने बताया कि यातायात पुलिस के टीएसआई लखमीचंद्र, सुनील चंद्र, जितेंद्र सिंह, गजेंद्र शर्मा, रामवीर सिंह, मनीष कुमार दुबे और कपिल कुमार राघव ने भी ऐसी ही शिकायतें की हैं। मुख्य आरक्षी संतरपाल सिंह ने बताया कि अमल सैनी और उसके साथी उनके ड्यूटी प्वाइंट पर जाकर भी ब्लैकमेल करते थे। सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि अमल सैनी और उसके अज्ञात साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर दरोगा विजय कुमार को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed