फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Another report against Ramandeep Singh director of Alliance Builder in Bareilly

Bareilly News: एलायंस बिल्डर के निदेशक रमनदीप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की एक और रिपोर्ट

Thu, 18 May 2023 01:38 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 18 May 2023 01:38 PM IST
सार

एलायंस बिल्डर ग्रुप के निदेशक रमनदीप सिंह के खिलाफ कैंट थाना प्रभारी बलवीर सिंह ने नई रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि रमनदीप ने पेट्रोल पंप की जमीन को लेकर हेराफेरी की है। 

विज्ञापन
Another report against Ramandeep Singh director of Alliance Builder in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जिस एलायंस बिल्डर्स के निदेशकों का कभी बरेली के मंडल में सिक्का चलता था, आज वे भूमाफिया गिरोह के रूप में चर्चित हैं। अब एलायंस के निदेशक रमनदीप सिंह पर कैंट थाना प्रभारी ने नई रिपोर्ट कराई है। इसमें सील किए गए पेट्रोल पंप के बारे में जिक्र है। जिस जगह को दिखाकर पंप खोले जाने की अनुमति ली गई, पंप वहां न खोलकर दूसरी जगह लगा दिया गया।

विज्ञापन


एलायंस बिल्डर्स के निदेशक रमनदीप और उसके अन्य साथियों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था। कैंट पुलिस की विवेचना में सामने आया कि मॉडल टाउन निवासी रमनदीप ने मैसर्स लीफ फिलिंग स्टेशन का लाइसेंस धौरेरा माफी महानगर स्थित भूमि (गाटा संख्या 511) पर स्थापित करने के लिए लिया था। 
विज्ञापन


बावजूद सेटिंग के आधार पर रमनदीप ने धोखाधड़ी और जालसाजी कर पेट्रोल पंप को गाटा संख्या 520/619 पर स्थापित कर लिया। मामले का खुलासा हुआ तो इंस्पेक्टर कैंट ने रमनदीप के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस इस मुकदमे में रमनदीप के साथ धोखाधड़ी में शामिल अन्य आरोपियों के नाम भी बढ़ाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्व विभाग, बीडीए और पूर्ति विभाग की रिपोर्ट में खुलासा

भूमाफिया और गैंगस्टर की कार्रवाई के बाद जब रमनदीप की संपत्तियों की पड़ताल शुरू हुई तो इसका पता चला। राजस्व विभाग द्वारा रमनदीप की जमीन का भौतिक सत्यापन कराया गया तो तहसीलदार और बीडीए सचिव ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि पेट्रोल पंप गाटा संख्या 520/691 पर स्थित है। इसके मानचित्र की स्वीकृति के लिए रमनदीप ने आवेदन किया था, लेकिन बीडीए ने इसे स्वीकृत नहीं किया है। 

जिला आपूर्ति अधिकारी की रिपोर्ट में सामने आया कि धौरेरा माफी की गाटा संख्या 511 पर पेट्रोल पंप संचालित करने के लिए एनओसी ली गई है। एनओसी का प्रयोग कर रमनदीप के पंप ने डीजल लाइसेंस संख्या 139 प्राप्त किया और पंप को धोखाधड़ी कर दूसरे गाटा संख्या 520/691 पर स्थापित कर दिया। फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद पुलिस ने रमनदीप के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed