{"_id":"698cdbec400ce75aad061916","slug":"another-report-against-gulati-accused-of-cheating-60-people-of-rs-2-crore-bareilly-news-c-4-vns1074-824605-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गुलाटी के खिलाफ एक और रिपोर्ट, 60 लोगों से दो करोड़ ठगी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गुलाटी के खिलाफ एक और रिपोर्ट, 60 लोगों से दो करोड़ ठगी का आरोप
विज्ञापन
बाराबंकी के लोगों को बनाया शिकार, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई
बरेली। कैनविज कंपनी के निदेशक कन्हैया गुलाटी के खिलाफ बारादरी थाना पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर एक और रिपोर्ट दर्ज की है। उस पर निवेश के नाम पर बाराबंकी के 60 लोगों से दो करोड़ रुपये से ज्यादा की ठगी का आरोप है। गुलाटी, उसके बेटे और पत्नी समेत गुर्गों के खिलाफ अब तक 62 रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी हैं। उसकी हिस्ट्रीशीट भी खोली जा चुकी है, लेकिन आरोपी अब तक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
बाराबंकी के शहर कोतवाली क्षेत्र के कमरिया बाग रोड सत्यप्रेमी नगर निवासी ब्रह्मस्वरूप सैनी ने कन्हैया गुलाटी के खिलाफ बारादरी थाने में तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। इसके बाद उन्होंने कोर्ट की शरण ली। अर्जी पर सुनवाई के बाद एसीजेएम कक्ष संख्या एक ने गुलाटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश दिया है। ब्रह्मस्वरूप सैनी का कहना है कि उन्होंने कन्हैया गुलाटी की कंपनी में 11.17 लाख रुपया निवेश किए थे। उनके 59 परिचितों ने भी दो करोड़ रुपये का निवेश किया। सभी लोगों से रुपये ठगने के बाद कन्हैया गुलाटी भूमिगत हो गया है। माडल टाउन स्थित उसका कार्यालय भी बंद है।
आरोप है कि रुपये वापस मांगने पर कन्हैया गुलाटी ने जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित का यह भी कहना है कि कन्हैया गुलाटी व्हाट्सएप कॉल पर धमकियां दे रहा है। इंस्पेक्टर बारादरी धनंजय पांडेय ने बताया कि कन्हैया गुलाटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद

कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम में हिस्सा लेते प्रतिभागी। स्वयं
विज्ञापन