फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   another FIR filed complaints against Kanhaiya Gulati in Bareilly

UP: कन्हैया गुलाटी के खिलाफ 113 निवेशकों ने दर्ज कराई रिपोर्ट, करोड़ों की ठगी के मामले में 42 आरोपी बनाए गए

Tue, 06 Jan 2026 07:45 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 06 Jan 2026 07:45 PM IST
सार

बरेली में करोड़ों रुपये की ठगी के आरोपी कन्हैया गुलाटी पर रिपोर्ट दर्ज कराने का सिलसिला जारी है। अब 113 पीड़ितों की तरफ से बारादरी थाने में गुलाटी, उसके परिजनों व साथियों के खिलाफ ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन
another FIR filed complaints against Kanhaiya Gulati in Bareilly
कन्हैया गुलाटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में कैनविज कंपनी के मालिक कन्हैया गुलाटी के खिलाफ ठगी का 41वां मामला साल की बड़ी कार्रवाई में शुमार हो गया। थानों और अधिकारियों के पास थोक में आ रही शिकायतों के बाद एसएसपी के आदेश पर बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने संयुक्त रिपोर्ट अपने ही थाने में दर्ज कराई है। इसमें गुलाटी व उसके परिजनों, गुर्गों और एजेंटों को मिलाकर करीब 42 आरोपी हैं। पीड़ित निवेशकों व शिकायतकर्ताओं की संख्या 113 है।

विज्ञापन


गुलाटी और उसके गिरोह पर करीब 40 मुकदमे दर्ज हैं। इनकी विवेचना पुलिस कर रही है। गुलाटी गैंग द्वारा ठगी करने के मामले में पुलिस के पास बड़ी संख्या में शिकायतें आ रही हैं। इसलिए बतौर वादी इंस्पेक्टर ने 113 लोगों की ओर से मामला दर्ज कर 41 लोगों को नामजद और एक को अज्ञात दिखाकर आरोपी बनाया है। इसमें गुलाटी समेत उसके परिवार के लोग भी नामजद कराए गए हैं। अगले कुछ दिनों में सभी ठगो के खिलाफ गैंग पंजीकरण और हिस्ट्रीशीट खोलने जैसी कार्रवाई की जाएगी। एसआईटी सभी आरोपियों की संपत्ति भी तलाश रही है। सभी आरोपियों की ठगी से अर्जित की गई संपत्ति को फ्रीज भी किया जाएगा।
विज्ञापन


इन ठगों के खिलाफ दर्ज हुआ मामला
कन्हैया गुलाटी, नरेश पटेल, सोमपाल पटेल, झांझनलाल मौर्य, जगतपाल मौर्य, राजेश, अमित, महेंद्र, कमल सक्सेना, अरुण रस्तोगी, राधिका गुलाटी, गोपाल गुलाटी, कृष्णा गुलाटी, मधु गुलाटी, प्रमोद परिहार, गुरूदेव पाठक, किमी महाजन, सूर्यप्रकाश, ओमप्रकाश मौर्य, सुरेश चंद्र कुशवाह, अनूप गुप्ता, संजीव बागवा, बनवारीलाल सिंह, मुकेश राना, ज्योति मिश्रा, प्रवेश मिश्रा, आशीष मिश्रा, सोनू चन्द्रा, राहुल मौर्य, योगेन्द्र, जितेन्द्र पटेल, नरेश मौर्य, देवेश सिंह, प्रमोद सिंह, छवि भाटिया, मोनिका भाटिया, महेन्द्र सिंह राना, किमी राना, ओपी मौर्य, आशीष महाजन, कैनविज के प्रतिनिधि झाझन और अज्ञात।

विज्ञापन
विज्ञापन

इनके साथ हुई ठगी
बरेली के अरविंद से 5.25 लाख, रायबरेली के अमित से 14,49,200, बरेली के सत्यप्रकाश से 15 लाख, शाहजहांपुर के सूरज से 23 लाख, बरेली के रामऔतार से 12 लाख, बरेली के राजीव से 6 लाख, रामपुर के रामकिशोर से 20 लाख 6400, बरेली के अजय सिंह से 9 लाख 90900, बरेली के समीर शुक्ला से 6 लाख, बरेली के समीर खुराना से 13 लाख, बरेली की वीना से 22 लाख 75110, बदायूं के ओमप्रकाश से 9 लाख 50 हजार, बरेली की नीलम से 10 लाख, लखीमपुर के अनिरुद्ध से 5 लाख, लखीमपुर के नीरज से 7.50 लाख, लखीमपुर के कमलेश से 6.25 लाख, बरेली शास्त्रीनगर के मनीष से 25 करोड़, बरेली की संपत्ति देवी से 5 लाख, बिहार की सुनीता से 17 लाख 50 हजार, बिहार के अशोक से 10 लाख, बिहार के आदित्य से 5 लाख, बदायूं के संतोष से 6 लाख, पीलीभीत के प्रमोद से 14 लाख, अनीस से 9 लाख, बिहार के संदीप से 6 लाख, बिहार की सरिता से 6 लाख, उत्तराखंड काशीपुर की रेखा से 12 लाख, भद्रसेन से 6 लाख, नंदकिशोर से 23 लाख 50 हजार, मुरादाबाद के कलीन से 17 लाख 75 हजार, बिहार के रमेशचंद्र से 9 लाख, बरेली के सतेन्द्र से 5 लाख, बदायूं के महेश से 5 लाख 75 हजार, बरेली के दिलीप से 5 लाख 50 हजार, बरेली के आदित्य से 25 लाख, बरेली के आदित्य सक्सेना से 20 लाख, बरेली के मुकेश से 3 करोड़, बरेली के मोहन से 24 लाख, बरेली की सुप्रिता से 19 लाख, मुरादाबाद के जफर से 15 लाख, बरेली के विक्रम से 15 लाख, मुरादाबाद की अंजना से 7 लाख, बरेली के प्रमोद से 25 लाख, बरेली के जितेन्द्र से दस लाख, बरेली के रूपलाल से 11 लाख, बरेली के करन से 12 लाख, बरेली के त्रिविद से 181559 रुपये, बरेली की रिचा से 20 लाख, बरेली के हरीश चंद्र से 18 लाख, लालकुआं के देवेन्द्र से 45 लाख, कुसुमखेडा़ के मदन से 51 लाख, बागेश्वर के दिनेश से सवा नौ लाख और लगभग 61 लोगों से भी ठगी की गई।

तीन राज्यों के पीड़ितों ने दर्ज कराया मामला
बारादरी थाने में गुलाटी गैंग पर तीन राज्यों के लोगों ने संयुक्त रूप से मामला दर्ज कराया है। उत्तराखंड के बाजपुर, हल्द्वानी, लालकुआं, रुद्रपुर आदि जगह के लोगों ने गुलाटी गैंग और उसकी ठग कंपनी कैनविज पर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। वहीं बिहार के लोगों से भी कैनविज के ठगों ने निवेश करवाकर लाखों रुपये हड़प लिए हैं। आसपास के जिले लखीमपुर, बदायूं, पीलीभीत, रामपुर और मुरादाबाद के लोगों को भी गुलाटी गैंग ने ठगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed