{"_id":"64ede9d3664329150b04c686","slug":"another-fir-against-kanhaiya-gulati-owner-of-canviz-company-in-bareilly-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: कैनविज कंपनी के मालिक कन्हैया गुलाटी पर एक और रिपोर्ट, रुपये हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: कैनविज कंपनी के मालिक कन्हैया गुलाटी पर एक और रिपोर्ट, रुपये हड़पने का आरोप
Tue, 29 Aug 2023 06:21 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 29 Aug 2023 06:21 PM IST
सार
पीड़ित के मुताबिक कैनविज कंपनी ने रुपये डबल करने का झांसा देकर निवेश कराया था। उन्होंने 1.54 लाख रुपये का निवेश किया था। सिर्फ एक महीने में 10 हजार रुपये मिले। बाद में रकम मिलने बंद हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
बरेली में लखनऊ निवासी एक शख्स ने निवेश के नाम पर रुपये हड़पने का आरोप लगाकर कैनविज कंपनी के मालिक कन्हैया गुलाटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पीड़ित की शिकायत पर बारादरी थाने में एक और मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
गोमती नगर विस्तार निवासी अरुण कुमार मिश्रा के मुताबिक कैनविज कंपनी ने रुपये डबल करने का झांसा देकर निवेश कराया था। कंपनी की एफएमसी योजना के तहत अरुण ने 1.54 लाख रुपये का निवेश किया था। इसके तहत कंपनी ने 10 हजार रुपये प्रतिमाह 32 महीने तक देने का वादा किया था। बताया था कि इससे निवेश की रकम डबल हो जाएगी। इस पर अरुण ने रकम जमा कर दी। कंपनी ने एक महीने में 10 हजार रुपये दिए, उसके बाद रुपये देना बंद कर दिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- जनता से बोले वरुण गांधी: ऐसा न हो कि कोई जय श्रीराम बोले और आप उसे वोट दे दें; गांधी परिवार पर कही ये बात
विज्ञापन
अरुण ने कंपनी के सीईओ कन्हैया गुलाटी से संपर्क किया तो उन्होंने छह महीने में भुगतान करने की बात कही। बाद में कन्हैया गुलाटी ने उसका फोन उठाना ही बंद कर दिया। कंपनी की लखनऊ, बाराबंकी और बरेली में कई बेशकीमती जमीनें हैं, जिनमें फर्जी प्लॉटिंग की जा रही है।
अरुण ने बताया कि उन्होंने अन्य लोगों से भी इस कंपनी में निवेश कराया था। निवेशकों ने रुपये लौटाने का दबाव बनाया तो अरुण ने उनके रुपये का खुद भुगतान किया। जबकि उनकी रकम उन्हें नहीं मिल पा रही है। बारादरी इंस्पेक्टर हिमांशु निगम ने बताया कि मामले में विवेचना कर स्थिति स्पष्ट की जाएगी।