फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Another factory caught making fake engine oil

नकली इंजन ऑयल बनाने की एक और फैक्टरी पकड़ी

Thu, 05 Aug 2021 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Another factory caught making fake engine oil
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

फैक्टरी संचालक पिता-पुत्र गिरफ्तार, नामचीन कंपनियों के रैपर में करते थे पैकिंग
विज्ञापन

मौके से तीन हजार लीटर इंजन ऑयल और पैकिंग का सामान बरामद

बरेली। हनुमान गढ़ी का सुरेश श्रीवास्तव और उसका लड़का अरविंद बारादरी के सेमलखेड़ा इलाके में नकली इंजन ऑयल बनाने की फैक्टरी चला रहे थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके जेल भेजा है। मौके से तीन हजार लीटर इंजन ऑयल और नामचीन कंपनियों के रैपर समेत पैकिंग का सामान बरामद हुआ है।
पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपियों की सेमलखेड़ा में इंजन ऑयल की दुकान है। आरोपी गाजियाबाद, मुरादाबाद समेत अन्य शहरों में वाहनों से सर्विस के दौरान निकाला गया जला इंजन ऑयल खरीदकर ले आते थे और उसमें कैमिकल मिलाकर साफ कर लेते थे। इसके बाद दिल्ली से मंगाए गए नामचीन कंपनियों के रैपर वाले डिब्बों में भरकर बाजार में बेच देते थे। मौके से पुलिस ने दो सौ लीटर पैक इंजन ऑयल, 14 ड्रम में भरा करीब 2800 लीटर इंजन ऑयल, नकली रैपर, ग्रीस, पैकिंग मशीन आदि बरामद की है।
विज्ञापन

हर लीटर पर 150 रुपये का मुनाफा

पुलिस के मुताबिक आरोपी पुराना इंजन आयल 30 रुपये लीटर खरीदकर लाते थे। इसके बाद यहां सफाई करते थे, जिस पर 20 रुपये लीटर का खर्च आता था। वे उसे डेढ़ सौ रुपये लीटर के मुनाफा पर करीब दो सौ रुपये लीटर बेच देते थे। बाजार की अपेक्षा सस्ता होने के चलते सड़क किनारे बैठने वाले वाहन मैकेनिक इनसे ही इंजन ऑयल खरीदते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

किला में भी पकड़ा गया था नकली इंजन आयल का धंधा

16 जुलाई को किला पुलिस ने भी नकली इंजन आयल बनाने की फैक्टरी पकड़ी थी। वहां के मोहल्ला कटघर में रहने वाला हसीन अख्तर और उसका बेटा वसीम अख्तर घर में ही यह धंधा चला रहे थे। मौके से करीब 500 लीटर नकली इंजन आयल और नामचीन कंपनियों के रैपर बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed