फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Another doctor posted in the hospital after two years

Bareilly News: दो वर्ष बाद अस्पताल में एक और डॉक्टर की हुई तैनाती

Mon, 25 Nov 2024 07:53 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 07:53 AM IST
विज्ञापन
Another doctor posted in the hospital after two years
बहेड़ी। देवरनियां के मुड़िया जागीर अस्पताल में सीएमओ ने एक और डॉक्टर की तैनाती कर दी है। इससे अब मरीजों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

नगर पंचायत में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के अलावा यहां एक आयुर्वेद एवं होमियोपैथिक सहित तीन-तीन स्वास्थ्य केंद्र संचालित हैं। सभी पर चिकित्साधिकारी की तैनाती भी है। एनपीएचसी मुड़िया जागीर पर दो चिकित्सकों में डाॅ. संदीप अग्रवाल गत दो वर्षों से गैर हाजिर चल रहे हैं, जिसकी सूचना प्रभारी चिकित्साधिकारी मुड़िया नबीबख़्श डाॅ. शुएब खान ने मुख्य चिकित्साधिकारी बरेली को दी थी। यहां तैनात महिला डॉ. लुबना अराई ही मरीजों को देखती थीं। मेटरनिटी लीव पर महिला चिकित्सक के जाने से चिकित्सकविहीन हुए स्वास्थ्य केंद्र पर एलोपैथिक चिकित्सक को भेजने की मांग एमओआईसी ने सीएमओ से की है। वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर रिछा सीएचसी से डाॅ. शिवम गंगवार को यहां तैनात किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed