फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Another case registered against Kanhaiya Gulati and his wife, accused of multi-crore fraud.

बरेली: करोड़ों की ठगी के आरोपी कन्हैया गुलाटी और उसकी पत्नी पर एक और रिपोर्ट, अब तक 98 मुकदमे

Thu, 17 Sep 2026 01:03 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 17 Sep 2026 01:03 AM IST
सार

बरेली में कैनविज कंपनी के फरार मालिक कन्हैया गुलाटी और उनकी पत्नी के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज हुआ है। यह 23.50 लाख रुपये की ठगी से संबंधित है। न्यायालय के आदेश पर बिथरी चैनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
Another case registered against Kanhaiya Gulati and his wife, accused of multi-crore fraud.
कन्हैया गुलाटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में कैनविज कंपनी के मालिक फरार कन्हैया गुलाटी और उनकी पत्नी के खिलाफ 23.50 लाख रुपये की ठगी के आरोप में बिथरी चैनपुर थाने में नई रिपोर्ट दर्ज की गई है। यह कार्रवाई न्यायालय के आदेश पर की गई है। कैनविज में निवेश के नाम पर ठगी के 98 मुकदमे देश के अलग-अलग शहरों के थानों में दर्ज हैं। उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस भी जारी हो चुका है।

विज्ञापन


रकम दोगुनी करने का दिया था झांसा 
गांव मोहनपुर निवासी बादाम सिंह ने बताया कि गांव के लोगों ने उन्हें कैनविज के मालिक कन्हैया गुलाटी से मिलवाया था। कन्हैया गुलाटी के दफ्तर में वह गुलाटी की पत्नी से मिले थे। दोनों ने आकर्षक मुनाफे का झांसा देकर बादाम सिंह से 22 लाख रुपये निवेश कराए। बादाम सिंह ने अपने पुत्र हिमांशु के भी डेढ़ लाख रुपये कंपनी में लगवाए थे। गुलाटी ने 22 महीने में रकम दोगुनी करने का वादा किया था। अब रुपये मांगने पर गुलाटी जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस से कई बार शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


रुपये मांगने पर दी धमकी 
बादाम सिंह का आरोप है कि गारंटी के तौर पर 11-11 लाख रुपये के दो चेक दिए गए थे। 22 माह में रकम दोगुनी करने का वादा किया गया था। बाद में कन्हैया गुलाटी परिवार समेत फरार और भूमिगत हो गया। बादाम सिंह ने जब रुपये मांगे तो उन्हें जान से मारने की धमकी दी गई। सीओ हाईवे देवेश सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर गुलाटी व उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed