फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   another accused arrested for firing in bareilly

Bareilly: कांवड़ यात्रा में फायरिंग का दूसरा आरोपी आनंद वाल्मीकि भी गिरफ्तार, चक महमूद में कराया था बवाल

Sat, 12 Aug 2023 02:31 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 12 Aug 2023 02:31 PM IST
सार

चक महमूद और जोगी नवादा में कांवड़ यात्रा निकालने के दौरान दो युवकों ने फायरिंग की थी। एक आरोपी हर्ष पंडित को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। शुक्रवार को दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया। 

विज्ञापन
another accused arrested for firing in bareilly
आरोपी आनंद वाल्मीकि - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के चक महमूद में कांवड़ यात्रा के दौरान फायरिंग कर बवाल कराने का दूसरा आरोपी आनंद गुप्ता उर्फ आनंद वाल्मीकि गिरफ्तार कर लिया गया। बता दें कि चक महमूद और जोगी नवादा में कांवड़ यात्रा निकालने के दौरान पहले एक पक्ष ने पथराव किया था। दूसरी बार जत्थे में मौजूद खुराफाती तत्वों ने फायरिंग कर दी थी। वीडियो फुटेज से पहचान की गई तो एक हर्ष पंडित व दूसरा आनंद वाल्मीकि निकला। घटना के बाद दोनों उत्तराखंड व नेपाल बॉर्डर की ओर भाग गए थे। 

विज्ञापन


पिछले दिनों हर्ष पंडित को गिरफ्तार कर लिया गया था। आनंद वाल्मीकि के नेपाल चले जाने की सूचना थी। पुलिस ने उसके परिजनों पर सख्ती की तो गिरफ्तारी का रास्ता आसान हो गया। बारादरी इंस्पेक्टर हिमांशु निगम ने बताया कि आनंद को थाना पुलिस ने अपने क्षेत्र में ही स्वतंत्रता सेनानी पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर एक 315 बोर तमंचा व कारतूस बरामद कर आर्म्स एक्ट की धारा बढ़ा ली गई।

विज्ञापन

माहौल बेहतर बनाने में जुटे इंस्पेक्टर 

चक महमूद में बवाल के बाद नए इंस्पेक्टर हिमांशु निगम माहौल बेहतर बनाने में जुटे हैं। जत्थेदार राकेश कश्यप की ओर से 20 अगस्त को जत्था ले जाने की अनुमति मांगी गई है। कांवड़ियों पर पिछले दिनों हुई सख्ती के बाद पुलिस-प्रशासन शर्तों के साथ कांवड़ यात्रा निकलवाने के पक्ष में है, ताकि भविष्य में दूसरे पक्ष के त्योहारों में रास्ते की अड़चन न पड़े।

इस क्रम में शुक्रवार को बारादरी थाने में दोनों पक्ष के संभ्रांत लोगों की बैठक हुई। अधिकारी मान रहे हैं कि कुछेक बिंदुओं पर सहमति हुई है, बाकी के लिए दोबारा बैठक की जा सकती है। दोनों पक्ष अच्छे माहौल में कोई निर्णय लेंगे तो प्रशासन कांवड़ यात्रा की अनुमति दे सकता है।

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि कांवड़ यात्रा की अनुमति मांगी गई है। परंपरागत रूट से कांवड़ यात्रा निकालने को लेकर सहमति बन सकती है। दोनों पक्ष की भावनाओं को ध्यान में रखकर ही निर्णय लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed