फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Another AC coach of Intercity Express failed, general coach was attached

Bareilly News: इंटरसिटी एक्सप्रेस के एक और एसी कोच ने दिया धोखा, लगाया गया जनरल डिब्बा

Tue, 29 Jul 2025 03:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 03:47 AM IST
विज्ञापन
Another AC coach of Intercity Express failed, general coach was attached
बरेली। बरेली-दिल्ली के बीच चलने वाली 14315-16 इंटरसिटी एक्सप्रेस के कोचों में तकनीकी खराबी आने के बाद भी अतिरिक्त कोच नहीं मिल पा रहे। एसी चेयरकार सी-1 के बाद सोमवार को ट्रेन के डी-9 कोच में तकनीकी खराबी आ गई। दूसरा एसी कोच उपलब्ध न होने के कारण ट्रेन को जनरल डिब्बा लगाकर रवाना किया गया। इस पर यात्रियों ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

इंटरसिटी एक्सप्रेस के सी-1 एसी चेयरकार कोच में तीन माह से तकनीकी खराबी है। कई बार गाड़ी को सी-1 के स्थान पर नाॅन एसी स्लीपर कोच लगाकर चलाना पड़ रहा है। जो यात्री एसी श्रेणी का टिकट लेते हैं उनको भी नाॅन एसी में यात्रा करनी पड़ती है। जंक्शन पर दूसरा एसी कोच उपलब्ध न होने के कारण यह समस्या हो रही है। सोमवार को गाड़ी के डी-9 कोच में तकनीकी खराबी आ गई। इसके स्थान पर ट्रेन को जनरल श्रेणी का कोच लगाकर चलाया गया। यह गाड़ी जंक्शन से तड़के 4:55 बजे चलकर 10:30 बजे दिल्ली पहुंचती है। सोमवार को गाड़ी यार्ड से निकलने के बाद प्लेटफार्म पर पहुंची, तब पता लगा कि डी-9 कोच में तकनीकी खराबी है। यह कोच इस्तेमाल योग्य नहीं है। जनरल कोच लगाने का यात्रियों ने विरोध किया, लेकिन बाद में उन्हें समझाकर ट्रेन को रवाना किया गया। डीआरएम ने बताया कि दूसरा कोच उपलब्ध न होने के कारण सामान्य श्रेणी का कोच लगाकर गाड़ी को चलाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed