फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Annual Jat Regiment recruits marched past

जाट रेजीमेंट के वार्षिकोत्सव में रंगरूटों ने मार्च पास्ट किया

Sat, 21 Nov 2015 01:34 AM IST
बरेली
बरेली Updated Sat, 21 Nov 2015 01:34 AM IST
विज्ञापन
Annual Jat Regiment recruits marched past
बरेली। जाट रेजीमेंट में शुक्रवार को भी जवानों ने देश के लिए मर मिटने के लिए अपने जज्बे और जुनून का संदेश दिया। रेजीमेंट के 220 वें वार्षिकोत्सव के समारोह समारोह में मार्च पास्ट की परेड हुई। 220 रंगरूटों ने कर्नल ऑफ द रेजीमेंट मेजर जनरल एसके सैनी को सलामी दी।
विज्ञापन

 मेजर जनरल सैनी ने रंगरूटों को भारतीय सेना का हिस्सा बनने के लिए बधाई देते हुए कहा कि जाट रेजीमेंट का भारतीय सेना में गौरवशाली इतिहास रहा है। इस रेजीमेंट का हिस्सा होने के लिए हमें गर्व होना चाहिए। उन्होंने सभी रंगरूटों से राष्ट्र की सेवा करने और आवश्यकता पड़ने पर देश की अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान भी किया। सेंटर के बख्शी परेड मैदान में सुबह हुई परेड को देखने के लिए कई स्कूलों के बच्चे भी पहुंचे। दर्शकों ने रेजीमेंट के मिलिट्री बैंड ने सुमधुर धुनों का भी आनंद लिया। परेड के बाद पूरक ड्रिल का प्रदर्शन हुआ। जवानों ने 23 मिनट तक बिना रुके लगातार कौशल का प्रदर्शन किया। समारोह में हिस्सा लेने आए पूर्व सैनिकों और उनके जवानों ने सेंटर का दौरा भी किया। उन्होंने सेंटर के कई स्थल देखे। इस मौके पर आयोजित विशेष कांफ्रेंस में रेजीमेंट के रिटायर सैन्य अफसरों ने जवानों के बीच अपने अनुभव साझा किए। बताया कि रेजीमेंट में तैनाती के दौरान उन्होंने किन-किन चुनौतियों का सामना किया। इन पूर्व अफसरों ने रेजीमेंट के लिए अपने सुझाव भी रखे। शनिवार सुबह मेहमानों की विदाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed