फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ANM removed from Sirauli Hospital

Bareilly News: एएनएम को सिरौली अस्पताल से हटाया

Wed, 11 Sep 2024 03:19 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Sep 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
ANM removed from Sirauli Hospital
सिरौली। स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव कराने व पैसे वसूलने की वीडियो वायरल होने के बाद स्वास्थ्य अधिकारियों ने एएनएम को हटा दिया है।
विज्ञापन

सिरौली स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एक एएनएम का प्रसव करने के नाम पर प्रसूताओं से रिश्वत लेने का वीडियो वायरल हुआ था। इसकी शिकायत मय सबूतों के साथ राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं महिला बाल विकास आयोग की अध्यक्ष सायमा से की गई थी। इसके बाद प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री तक यह मामला उठा। इधर, वायरल वीडियो को तत्काल संज्ञान में लेकर मेडिकल ऑफिसर इंचार्ज सुनील कुमार स्वरूप ने उक्त एएनएम को फिलहाल उनके मूल स्थान गांव गुलड़िया एरिल में भेज दिया है। सिरौली स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मेडिकल इंचार्ज की ओर से हुई। इसके बाद अग्रिम कार्रवाई सीएमओ स्तर से भी हो सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed