{"_id":"697a7ac617731a3da503e2e7","slug":"anjum-became-monus-life-partner-married-in-the-temple-bareilly-news-c-4-vns1074-815684-2026-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अंजुम बनीं मोनू की जीवन संगिनी, मंदिर में किया विवाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अंजुम बनीं मोनू की जीवन संगिनी, मंदिर में किया विवाह
विज्ञापन
पांच साल से प्रेम प्रसंग में थे प्रेमी युगल, भगवान श्रीकृष्ण की भक्त हैं अंजुम
बरेली। मीरगंज थाना क्षेत्र के गांव सिंधौली निवासी 22 साल की अंजुम बी ने हिंदू धर्म अपनाते हुए गांव के ही मोनू वर्मा के साथ सनातन रीति रिवाज से शहर के एक मंदिर में शादी कर ली। दोनों पांच साल पहले एक-दूसरे से मिले थे। इसके बाद प्रेम प्रसंग में आ गए।
अंजुम ने बताया कि वह बालिग हैं। बिना किसी दबाव के उन्होंने मोनू वर्मा को जीवन साथी बनाया है। वह और मोनू पांच साल से प्रेम प्रसंग में थे। 25 जनवरी को उन्होंने अपना घर छोड़ दिया और मोनू के पास आ गईं। उन्होंने बताया कि वह भगवान श्रीकृष्ण की भक्त हैं। हिंदू रीति रिवाज उनके लिए पसंद हैं। मोनू ने बताया कि वह लुधियाना की एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं। उन्होंने अंजुम के साथ मंदिर में विवाह किया है। दोनों एक दूसरे के साथ खुश हैं। संवाद