फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Animal thief shot in the leg in encounter, arrested

Bareilly News: मुठभेड़ में पशु चोर के पैर में लगी गोली, गिरफ्तार

Thu, 22 May 2025 03:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 22 May 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
Animal thief shot in the leg in encounter, arrested
भोजीपुरा। पुलिस की गोली से घायल पशुचोर
भोजीपुरा। पुलिस ने बुधवार को मुठभेड़ के दौरान एक पशु चोर को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि मुठभेड़ के दौर चोर के बाएं पैर में गोली लगी है। वहीं, एसआई रनवीर सिंह भी घायल हो गए। पकड़े गए चोर के छह साथी भाग गए। घायलों को सीएचसी भोजीपुरा में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक भोजीपुरा प्रवीन सोलंकी ने बताया कि भोजीपुरा के गांव गोपालपुर अजीजपुर निवासी झुंडेलाल की दो भैंस चोर चोरी कर ले गए थे। पुलिस को सूचना मिली कि चोर क्षेत्र में घूम रहे हैं। उनके नेतृत्व में टीम ने भोजीपुरा के गांव बिबियापुर कायस्थान के जंगल में चकरोड पर बुधवार सुबह 7.30 बजे आरोपियों की घेराबंदी कर ली। यह देख आरोपियों ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें पशु चोर छोटे उर्फ राशिद निवासी मीरपुर वाहनपुर के बाएं पैर में गोली लगी। एसआई रनवीर सिंह भी इसमें घायल हो गए।
विज्ञापन

पशु चोर के साथियों में इकराम हुड्डा निवासी हजियापुर थाना बारादरी, नदीम उर्फ बबली उर्फ नकटा, शानू उर्फ शाने निवासी फरीदापुर चौधरी थाना इज्जतनगर, शमशाद खां, गुलाम नबी, शरीफ उर्फ पप्पू निवासी मीरपुर वाहनपुर थाना बीसलपुर जिला पीलीभीत मौके से भाग गए। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घायल पशु चोर के कब्जे से एक 315 बोर का तमंचा, दो खोखा, एक कारतूस व एक कीपैड का फोन, एक बाइक बरामद हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--

125 से अधिक पशु कर चुके हैं चोरीपकड़े छोटे उर्फ राशिद ने बताया कि वह संगठित होकर पशु चोरी करते हैं। श्मशाद पशुओं को बाजार में बेच देता है। वह आपस में रुपये बांट लेते हैं। छोटे उर्फ राशिद ने गोपालपुर के झुंडेलाल की भैंस चोरी घटना को कबूल किया है। पुलिस को बताया कि वह अब तक 125 से अधिक पशु चोरी कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed