फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Angry mob thrashed policemen after youth death at late night in Bareilly

Bareilly News: मीट फैक्टरी से लौटते युवक की मौत, भीड़ ने गोली मारने का शोर मचाकर पुलिस को पीटा

Tue, 18 Apr 2023 10:50 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 18 Apr 2023 10:50 AM IST
सार

बरेली में एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव देर रात नहर किनारे पड़ा मिला। मौके पर पहुंची भीड़ ने गोली मारने की अफवाह उड़ाकर पुलिसकर्मियों को पीट दिया। उनकी बाइक तोड़ डाली। 

विज्ञापन
Angry mob thrashed policemen after youth death at late night in Bareilly
अरकान कुरैशी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में मीट फैक्टरी में भैंस बेचकर लौट रहे बिथरी थाने के परसौना गांव निवासी युवक की सोमवार रात मौत हो गई। शरारती तत्वों ने पुलिस पर गोली मारकर हत्या करने का आरोप लगाकर बवाल कर दिया। चीता बाइक तोड़कर पुलिसवालों को दौड़ाकर पीटा तो दरोगा ने रिवॉल्वर निकालकर खुद को बचाया। एसएसपी व अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पोस्टमार्टम में सिर की चोट से मौत की पुष्टि हुई। एसएसपी ने अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन


परसौना निवासी पप्पू कुरैशी मीट फैक्टरी भैंस की आपूर्ति करते हैं। उनका बेटा अरकान कुरैशी सोमवार रात एक बजे फैक्टरी से भुगतान लेकर लौट रहा था। कुछ लोगों ने देखा कि गांव के बाहर उसकी बाइक गिरी हुई थी और वह लहूलुहान हालत में पड़ा था। इस बीच भीड़ जुट गई। लोगों ने यहां पहुंचे चीता बाइक के सिपाहियों को पकड़कर पीट दिया। टीपी नगर चौकी के दरोगा धर्मेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे तो उन पर भी हमला कर दिया। किसी तरह रिवॉल्वर निकालकर वह लोगों से छूटकर भागे। बिथरी, कैंट समेत आसपास के थानों की पुलिस भी बुला ली गई।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात एसएसपी प्रभाकर चौधरी, एसपी सिटी राहुल भाटी और सीओ थ्री आशीष प्रताप सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस घटना को आत्महत्या बता रही थी, वहीं भीड़ का आरोप था कि हत्या की गई है। लोगों को समझाकर शव सील करा दिया गया।

Atiq Ashraf Murder: बरेली में तौकीर रजा के बयान से बढ़ा सियासी तापमान, सड़क पर उतरे अफसर, सोशल मीडिया पर नजर

सिर में चोट से मौत होने की पुष्टि 

मंगलवार को शव का डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इसमें एक्सीडेंट जैसी चोटें मिलीं। कई जगह घिसटने व खाल छिलने के निशान थे। सिर में चोट से मौत की पुष्टि हुई। गोली जैसा कुछ नहीं मिला। देर रात तक कैंट थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई थी।

एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने बताया कि युवक की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच कर रही थी कि कुछ असामाजिक तत्वों ने गोली मारकर हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिसकर्मियों से मारपीट शुरू कर दी। शव के पोस्टमार्टम और जांच के आधार पर कार्रवाई होगी। अफवाह फैलाने वालों पर भी शिकंजा कसा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed