फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Anger, complaint regarding the new route of Baravafat procession

Bareilly News: बरावफात जुलूस के नए रास्ते को लेकर आक्रोश, शिकायत

Sun, 08 Sep 2024 06:29 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2024 06:29 AM IST
विज्ञापन
Anger, complaint regarding the new route of Baravafat procession
फरीदपुर। बरावफात जुलूस को नए रास्ते से निकालने को लेकर दूसरे समुदाय के लोगों ने आक्रोश जताते हुए संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर इस पर रोक लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


आरोप है कि मुस्लिम समुदाय द्वारा बरावफात का जुलूस नए रास्ते से निकालने की तैयारी की जा रही है। हिंदू समुदाय के लोगों में नई परंपरा को लेकर भारी रोष व्याप्त है। इसका विरोध करते हुए हिंदू समुदाय के लगभग एक दर्जन लोगों ने तहसील समाधान दिवस में शिकायती प्रार्थना पत्र देकर इस पर रोक लगाऐ जाने की मांग की है। शिकायती पत्र में ऐसा होने पर सांप्रदायिक दंगा होने की आशंका जताई गई है। शिकायत करने वालों में आलोक शर्मा, मुकेश शर्मा, लालाराम शर्मा, दुर्गेश सक्सेना, महिपाल सिंह यादव, सतीश शर्मा, नेम चंद्र शर्मा आदि लोग थे।
विज्ञापन


महाआरती के दौरान गांव में हो चुका है बवाल

गांव में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों द्वारा मंदिर पर महाआरती के दौरान बवाल हो चुका है। दूसरे समुदाय के लोगों ने महाआरती का विरोध किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। इसमें मुकदमा भी दर्ज हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

पारंपरिक रास्ते से ही निकाला जाएगा जुलूस: एसडीएम न्यायिक

फरीदपुर एसडीएम न्यायिक देश दीपक सिंह ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया। पुलिस क्षेत्राधिकार व फरीदपुर थाने से जुलूस को लेकर रिपोर्ट मांगी गई। पारंपरिक रास्ते से ही जुलूस निकाला जाएगा। नई परंपरा नहीं पड़ने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed