{"_id":"570022b54f1c1bbf75f0075e","slug":"and-have-not-started-buying-wheat","type":"story","status":"publish","title_hn":"..... और शुरू नहीं हो पायी गेहूं खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
..... और शुरू नहीं हो पायी गेहूं खरीद
ब्ययूराो, अमर उजाला बरेली।
Updated Sun, 03 Apr 2016 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरे मंडल में पहली अप्रैल से प्रस्तावित गेहूं खरीद शुरू नहीं हो पायी। जिले में तय 72 क्रय केंद्र तक नहीं खोले गए हैं। केंद्र सरकार ने न्यूनतम समर्थन मूल्य 1525 रुपये प्रति कुंतल तय कर दिया है। जबकि खरीद लक्ष्य तय नहीं हो पाया है। राज्य सरकार ने गेहूं खरीद अवधि कम करते हुए 15 जून कर दी है।
प्रदेश में शुक्रवार से गेहूं खरीदारी शुरू होना थी। इसकी समय सारिणी एक माह पहले ही जारी हो गयी थी। इसके बावजूद बरेली मंडल में एक भी क्रय केंद्र शुरू नहीं हो पाया। जिले में 72 क्रय केंद्र तय किए गए हैं। पिछले वर्ष जिले में 97 क्रय केंद्र खोले गए है। इस बार 25 केंद्र कम हो गए हैं। खरीद एजेंसियां गेहूं में नमी होने का बहाना बना रही हैं। उधर, खाद्य विभाग ने अभी तक खरीद लक्ष्य तय नहीं किया है। इस बार नौ एजेंसियां गेहूं खरीद करेंगी। सबसे ज्यादा केंद्र पीसीएफ को मिले हैं।
15 जून तक खरीद
सरकार ने गेहूं क्रय सारिणी में 15 दिन कम कर दिए हैं। अभी तक खरीद 30 जून तक होती थी, लेकिन इस बर्ष से गेहूं क्रय केंद्र 15 जून तक संचालित होंगे। क्रय केंद्र सुबह नौ से शाम छह बजे तक खुलेंगे। सभी केंद्रों से गांव संबद्घ किए जाएंगे।
विज्ञापन
गेहूं 1525 रुपये कुंतल
सरकार ने पिछले वर्ष से 75 रुपये प्रति कुंतल गेहूं किसानों को ज्यादा भुगतान करेगी। न्यूनतम समर्थन मूल्य 1525 रुपये प्रति कुंतल तय किया गया। अभी खरीद लक्ष्य तय होना बाकी है।
आठ में से तीन गेहूं केंद्र
आंवला। पिछले साल के मुकाबले इस बार पहले से चार केंद्र कम खुले हैं। तीन केंद्रों पर शुक्रवार को सामान ले जाया गया है बाकी केंद्रों पर ताला लटका हुआ है। आंवला मंडी क्षेत्र मे आंवला पश्चिमी, महमूदपुर, व्योधन खुर्द, विशारतगंज व राजपुरकलां में पीसीएफ , कर्मचारी कल्याण निगम का विशारतगंज एसएफ सी का मंडी में एफ सीआई का कतुरोई बुजुर्ग में खोले जाना है। एसडीएम आरएन तिवारी ने बताया अभी उनको बंद क्रय केंद्राें की जानकारी नहीं हैं।