फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   An overbridge will be constructed to prevent accidents at the black spot of Bilwa turn

Bareilly News: बिलवा मोड़ के ब्लैक स्पॉट पर हादसे रोकने के लिए बनेगा ओवरब्रिज

Wed, 19 Mar 2025 02:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
An overbridge will be constructed to prevent accidents at the black spot of Bilwa turn
बरेली। बिलवा मोड़ के ब्लैक स्पॉट पर हादसे रोकने के लिए ओवरब्रिज का निर्माण होगा। एनएचएआई मुरादाबाद इसके लिए एस्टीमेट तैयार कर रहा है। मंजूरी के लिए इसे मुख्यालय भेजा जाएगा। स्वीकृति के बाद निर्माण शुरू होगा। विकास भवन में मंगलवार को आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में यह जानकारी सामने आई।
विज्ञापन

डीएम रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ई-रिक्शों के बेतरतीब संचालन का मुद्दा उठा। पंजीकरण बंद करने का सुझाव आया तो परिवहन विभाग ने कहा कि यह संभव नहीं है। एआरटीओ बोले-जो नाबालिग ई-रिक्शा चला रहे हैं, उन पर कार्रवाई होगी। अवैध पार्किंग नहीं होने देंगे। जिले में 110 स्कूल वाहन संचालित होते हैं। सभी स्कूल प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों को नोटिस भेजे गए हैं। इसके बाद भी स्कूल वाहनों में मानक पूरे नहीं हुए तो जिम्मेदारी तय करके कार्रवाई की जाएगी। एसपी ट्रैफिक अकमल खान ने बताया कि ब्लैक स्पॉट के अलावा जिले में 51 ऐसे स्थान चिह्नित किए गए हैं, जहां तीन-चार साल में कई हादसे हुए हैं।
विज्ञापन

बिलवा मोड़ पर इसलिए है समस्या
बिलवा मोड़ से राष्ट्रीय राजमार्ग के पुल पर चढ़ने के लिए बायीं ओर अप्रोच रोड है, पर दाहिनी ओर से कोई अप्रोच रोड नहीं बनाई गई है। मौके का दौरा करने के बाद अभियंताओं ने पाया कि तब दाहिनी ओर रेलवे लाइन होने की वजह से अप्रोच रोड नहीं बनाई गई थी। अगर ओवरब्रिज के साथ अप्रोच रोड बनाई जाए तो हादसे रुक सकते हैं। इसी सुझाव को मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने बीते दिनों एनएचएआई के सदस्य एडमिन विशाल चौहान के सामने उठाया था। इसी के बाद एनएचएआई ने एस्टीमेट बनाना शुरू किया है। अब मंडलायुक्त एनएचएआई मुख्यालय को पत्र भी भेजेंगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रमुख फैसले

- नशे की हालत में वाहन चलाने से रोकने के लिए जागरूकता के पोस्टर लगाए जाएंगे।

- सड़कों के दोनों ओर से अतिक्रमण हटेगा। हादसों की लंबित मजिस्ट्रेटी जांच जल्द पूरी होगी।

रॉन्ग साइड वाहन खड़े करने पर कार्रवाई शून्य

फरवरी में नशे में वाहन चलाने वालों का सिर्फ एक चालान हुआ। रॉन्ग साइड में वाहन खड़े करने पर कार्रवाई शून्य रही। हेलमेट के बिना दोपहिया चलाने पर 18,508 लोगों के चालान हुए। सीट बेल्ट न लगाने पर 216, ओवर स्पीड में 2,104, नो पार्किग क्षेत्र में वाहन खड़े करने पर 2,201 चालान हुए। तीन सवारी में 1,089 दोपहिया के चालान काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed